Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 09:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंडिगो के CEO को DGCA का शोकॉज, 24 घंटे में जवाब तलब
Headlines

इंडिगो के CEO को DGCA का शोकॉज, 24 घंटे में जवाब तलब

December 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इंडिगो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : देश में लगातार पांच दिनों से इंडिगो की उड़ानें देरी और रद्द होने के बाद स्थिति बिगड़ गई। इसे गंभीर चूक मानते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस भेजा है। DGCA ने कहा कि 24 घंटे में कारण बताएं कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई क्यों न की जाए। समय पर जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

सरकार और एयरलाइन की बैठक में कड़ा रुख

लगातार बढ़ रही शिकायतों के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो के CEO के साथ लंबी बैठक की। इसमें फ्लाइट देरी, रद्दीकरण, यात्रियों की फंसी बुकिंग, रिफंड और एयरलाइन की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। सरकार ने साफ कहा कि यात्रियों को तत्काल रिफंड दिया जाए और उड़ानें जल्द सामान्य की जाएं।

auto

DGCA ने जांच समिति बनाई

उड़ानों में हुई गड़बड़ी को देखते हुए DGCA ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है। यह समिति तकनीकी समस्या, स्टाफ की कमी, प्रबंधन की गलती या किसी और कारण को खोजेगी। समिति यह भी बताएगी कि ऐसी स्थिति दुबारा न हो, इसके लिए क्या कदम जरूरी हैं।

#BreakingNews | @DGCAIndia issues show-cause notice to #IndiGo CEO Pieter Elbers over delays, cancellations and operational lapses. 24 hours to respond or face punitive action.@MoCA_GoI @tapasjournalist #IndiGoCrisis #IndigoDelay pic.twitter.com/j6N3C8osAm

— DD News (@DDNewslive) December 6, 2025

यात्रियों की परेशानी पर सरकार की चिंता

देश के कई हवाई अड्डों पर यात्रियों को रात भर रुकना पड़ा। कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने से बच्चों और बुजुर्गों को भी बड़ी परेशानी हुई। सरकार ने एयरलाइन को निर्देश दिए कि यात्रियों को बिना देर किए रिफंड, होटल सुविधा और पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

एयरलाइन की दिन-प्रतिदिन की रिपोर्ट सरकार को

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता है कि उड़ान सेवाएं जल्द पटरी पर लौटें। प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी। इंडिगो को रोज की स्थिति सरकार को लिखित रूप में देनी होगी।

देशभर के एयरपोर्ट पर हालात सामान्य

स्टाफ की कमी की वजह से इंडिगो ने इस सप्ताह कई उड़ानें रद्द की थीं। शुक्रवार को 1600 और शनिवार को 800 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो गईं, जिससे हजारों यात्री फंस गए। अब देश के लगभग सभी एयरपोर्ट पर चेक-इन और सुविधाएं सामान्य हो रही हैं।

मुंबई एयरपोर्ट की विशेष व्यवस्था

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 25 ग्राउंडेड इंडिगो विमानों के लिए अतिरिक्त पार्किंग बनाई है। वहीं यात्रियों के लिए नई कुर्सियां, मुफ्त रिफ्रेशमेंट, अतिरिक्त कस्टमर सर्विस स्टाफ और 24 घंटे हेल्पडेस्क लगाई गई है। बैगेज लौटाने के लिए भी एक विशेष टीम बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें : BSSC ऑफिस अटेंडेंट रिजल्ट जारी, कहां और कैसे करें चेक… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुजफ्फरपुर गो’लीकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस जांच ने पलट दी पूरी कहानी
Next Article सीएम योगी का बड़ा ऐलान- अब हर थाने में होगा…

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.