Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 06:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DGP से मिली खुली छूट, रांची रेंज के 9871 एकड़ में लगी नशे की फसल तहस-नहस
Headlines

DGP से मिली खुली छूट, रांची रेंज के 9871 एकड़ में लगी नशे की फसल तहस-नहस

February 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नशे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता से नशे की खेती करने वालों की कमर की रीढ़ तोड़ देने की खुली छूट मिलने के बाद झारखंड पुलिस पूरी तरह से रेस है। अफीम की अवैध खेती को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया जा रहा है। अफीम के अवैध फसल को पुलिस के ट्रैक्टरों से रौंदकर खत्म किया जा रहा है। वहीं, नशे की खेती करनेवालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। पुलिस की पहल पर नशे की खेती के खिलाफ लोगों को जगाया तक जा रहा है। इसके लिए LED वाहनों के जरिये प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अफीम के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जा रहा है। गांव के लोग भी अब अवैध फसल को नष्ट करने में पुलिस का साथ दे रहे हैं।
अफीम की अवैध खेती को जड़ से खत्म करने के वास्ते पुलिस ने पांच फरवरी से 17 फरवरी तक बड़ा अभियान चलाया है। “स्पेशल ड्राइव ड्यूरिंग कल्टिवेशन ऑपरेशन अगेंस्ट ओपियम” अभियान के तहत अफीम को नष्ट करने का काम किया जा रहा है। इस अभियान में SP से लेकर DSP, थानेदार और जवानों को झोंका गया है। रांची प्रक्षेत्र के खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा में पुलिस ने इस अभियान के तहत अफीम के अवैध फसल को रौंद डाला है। जिलों के पुलिस कप्तान और DSP स्तर के 11 अधिकारियों की देखरेख में लोकल थाना और 1500 जवान रांची प्रक्षेत्र में ऑपरेशन चला रहे हैं।

ऑपरेशन के दरम्यान खूंटी में 6473 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया और 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रांची में 2484 एकड़ में अफीम की खेती को तहस-नहस कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चाईबासा में 394 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया। वहीं, सरायकेला-खरसावां में 520 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर इन जिलों में 9871 एकड़ में लगे अवैध अफीम के फसल को नष्ट किया गया और 86 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। एक एकड़ में लगी अफीम के फसल से करीब 3 से 4 किलोग्राम अफीम की पैदावार होती है। इसकी अनुमानित कीमत बाजार में 4 से 5 लाख रुपये होती है।

auto

रांची दक्षिणी प्रक्षेत्र के IG अखिलेश झा के नेतृत्व में अभियान में शामिल तमाम पुलिस अधिकारियों और जवानों ने यह उम्दा कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने बताया कि खेती करने पर जुर्माना के साथ कठोर कारावास और 20 सालों की सजा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल होने वाली मैट्रिक और इंटर परिक्षायें स्थगित, जानें नया शेड्यूल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘छावा’: विक्की कौशल की फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनर बनने को तैयार
Next Article रांची के हिंदपीढ़ी में भयंकर आग, धुआं-धुआं हुआ इलाका… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Headlines

परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

September 11, 2026
झारखंड

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.