Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 08:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएचसी का निरीक्षण किया, अधीक्षक को लगाई फटकार
Headlines

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएचसी का निरीक्षण किया, अधीक्षक को लगाई फटकार

May 9, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रायबरेली। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को बछरावां सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से हाल-चाल लिया। इस दौरान मिली कमियों पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को फटकार लगाई है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अचानक बछरावां सीएचसी पहुंचे। उन्होंने अपने वाहनों को काफी दूर रोका और पैदल ही एक सामान्य नागरिक की तरह परिसर में घूमे फिर पर्चा काउंटर में अपना पर्चा बनवाया। किसी को यह नहीं पता था कि उपमुख्यमंत्री सीएचसी का निरीक्षण कर रहे हैं। उसके बाद लैब पहुंचे और यहां होने वाली जांचों के बारे में जानकारी ली और अधीक्षक के कमरे की ओर जाने लगे। इस बीच कहीं से पता चला तो सीएचसी अधीक्षक उपस्थित रजिस्टर जल्दबाजी में दुरुस्त करने में लगे थे। डिप्टी सीएम को अचानक अपने सामने देखकर कर वह सकपका गए, किंतु तब तक उनकी सारी करतूतें उपमुख्यमंत्री को पता चल चुकी थी। इस पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को फटकारा फिर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई और आम लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था को देखा और निर्देश दिए। उन्होंने हरचंदपुर सीएचसी का भी निरीक्षण किया।

उपमुख्यमंत्री पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए दस मिनट तक खड़े रहे। इस दौरान पर्चा बनाने वाला कर्मचारी फोन पर व्यस्त रहा। उन्होंने अधीक्षक से कहा कि दस मिनट में उस कर्मचारी का दो बार फोन आया था। लोग गर्मी में लाइन में खड़े थे। इस बात को लेकर उपमुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान फोन पर बात नहीं होनी चाहिए। पहले मरीजों की सेवा हो, उसके बाद दूसरा काम।

दिव्यांग महिला से पूछा हाल चाल

डिप्टी सीएम जब अस्पताल में घूम रहे थे तभी इसी दौरान उनकी नजर एक दिव्यांग महिला पर पड़ी। उसे देखकर ब्रजेश पाठक रुक गए और महिला से हालचाल पूछा। उसकी बीमारी और इलाज के बारे में भी जानकारी ली। यही नहीं उन्होंने इसी दौरान दो अन्य वृद्ध मरीजों से दवा और बीमारी के बारे में पूछताछ की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री से आगमन से पहले नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
Next Article स्मृति ईरानी ने योगी से की मुलाकात

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.