Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 10:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » म्यूजिकल ग्रुप के नाम पर गंदा धंधा, 44 नाबालिग का रेस्क्यू, SP बोले…
Headlines

म्यूजिकल ग्रुप के नाम पर गंदा धंधा, 44 नाबालिग का रेस्क्यू, SP बोले…

March 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नाबालिग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Dehri Onson : रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के नटवार बाजार से 46 नाबालिग बच्चियों व तीन बच्चों का पुलिस ने रेस्क्यू किया है। म्यूजिकल ग्रुप के आड़ में इनसे गंदा धंधा कराया जा रहा था। इस अनैतिक काम में संलिप्त आधे दर्जन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। मुक्त कराये गये अधिकतर बच्चे छत्तीसगढ़ के है। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम भी इसकी जांच के लिए आ रही है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने यह खुलासा मीडिया के सामने किया है।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन फॉर वॉलेन्टरी एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) की पटना टीम के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की नटवार थाना क्षेत्र के नटवार बाजार में बिहार के कुछ इलाकों के साथ-साथ अन्य राज्यों से नाबालिग लड़कियों को आरकेस्ट्रा एवं डांस में कार्य करने के लिए लाया जाता है। उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए डेहरी के एसडीपीओ दो वंदना के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें दस थाने की महिला थानेदार, डेहरी एसडीपीओ एक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की।

तड़के सुबह नटवार थानाक्षेत्र के नटवार बाजार में आरकेस्ट्रा एवं डांस पार्टी के नाम पर चलाये जा रहे कुल सात (07) घरों की घेराबंदी कर उन घरों की विधिवत तलाशी ली गयी, जहां से कुल 46 नाबालिग लड़कियों व तीन नाबालिग लड़के मौजूद पाये गये,जो देखने से नाबालिग प्रतीत हो रहे थे। जिन्हें आरकेस्ट्रा एवं डांस पार्टी संचालकों से मुक्त कराया गया। मुक्त कराये गये सभी नाबालिग लड़कियों व लड़कों को पुर्नरूत्थान के लिये बाल कल्याण समिति सासाराम को सुपूर्द किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुक्त कराये गये लड़कियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया कि आरकेस्ट्रा एवं डांस ग्रुप के संचालकों द्वारा इन्हें आरकेस्ट्रा में काम देने के नाम पर बहला-फुसलाकर लाया जाता था तथा यहाँ लाकर उनसे जबरन अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। एसपी ने बताया कि इस घटना में संलिप्त आरकेस्ट्रा एवं डांस ग्रुप के कृष्ण कुमार सिंह, शंकर देवान, आशीष देवान, ज्योति देवी और नितीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि इस तरह के कार्य में संलिप्त कुछ अन्य आरकेस्ट्रा एवं डांस पार्टी के संचालकों को चिन्हित् किया गया है जिनकी जाँच कर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए छापामारी दल में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने बताया- ‘मंईयां’ की अगली किस्त कब मिलेगी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 08 मार्च 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article NTPC केरेडारी के DGM कुमार गौरव को दिन दहाड़े भून डाला

Related Posts

Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.