अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Garhwa (Nityanand Dubey) : जिस्मफरोशी का गंदा धंधा करने के इल्जाम में जय श्री पैलेस मैरिज हॉल को सील कर दिया गया। यह हॉल गढ़वा के वीरेंद्र तिवारी मार्ग पर स्थित है। यह कार्रवाई आज यानी बुधवार को SDM संजय कुमार से निर्देश पर की गयी। बता दें कि दो रोज पहले गढ़वा के इसी होटल में पुलिस ने रेड मारी थी। रेड में यहां जिस्मफरोशी के गंदे धंधे का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने गढ़वा थाना कांड संख्या 249/2025 के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आसपास के लोगों ने SDM से होटल को सील करने की मांग की थी। जिसके बाद बुधवार को होटल परिसर का फिर से जायजा लिया गया। इस दौरान कई संदिग्ध गतिविधियां फिर सामने आईं। SDM ने मामले की आगे जांच के आदेश दिए। इसके बाद BDO कुमार नरेंद्र नारायण, CO सफी आलम, थानेदार बृज कुमार और नगर परिषद के अधिकारी समेत टीम ने होटल को सील कर दिया।
सील करने के दौरान होटल के एक अन्य हिस्से में एक महिला किराएदार के कमरे के बाहर डुप्लीकेट पैकिंग सामग्री और कच्चे माल पाए गए। पूछताछ के बाद उस कमरे को भी एहतियातन सील कर दिया गया है। जांच के लिए अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।
अन्य होटलों पर भी होगी कार्रवाई
SDM संजय कुमार ने अन्य होटल संचालकों को चेतावनी दी है कि वे नगर परिषद और पर्यटन विभाग से पंजीकरण कराएं। साथ ही, होटल परिसर में CCTV कैमरे, स्टोरेज और आगंतुकों की ID सहित पूरी जानकारी रखना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले होटलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में SDM संजय कुमार, SDPO नीरज कुमार, प्रशिक्षु DSP चिरंजीवी मंडल और गढ़वा थाना पुलिस बल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं रांची की दिग्गज स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, क्या बोले… जानें



