अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Nalanda : बिहार थाना क्षेत्र के ईमादपुर सतपट्टी मैदान में मंगलवार की देर रात्री बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बैट और विकेट से हुई मारपीट में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले की जानकारी बुधवार की सुबह बिहार थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता के फर्द बयान पर छह नामजद और 15–20 अज्ञात के विरुद्ध बिहार थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नेदो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। आरोपिताें की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सहायता और विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।
घटनास्थल से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मैदान में क्रिकेट खेलते समय बच्चों के बीच स्वतःस्फूर्त विवाद हुआ जो झगड़े में बदल गया। इस झगड़े में बैट और विकेट का इस्तेमाल कर मारपीट की गई जिससे एक किशोर को गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई।फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : इंवर्टर और बैटरी से जुड़ी ये बातें जानना है बेहद जरूरी
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं रांची की दिग्गज स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड बंद : रांची में कहीं जलाया टायर, तो कहीं किया सड़क जाम
इसे भी पढ़ें : आदिवासी संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस, कल झारखंड बंद का ऐलान
इसे भी पढ़ें : स्टॉक मार्केट के नाम पर लोगों से टान लेते थे मोटा माल, SP बता गये… कैसे



