Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 01:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिशोम गुरु और बाबूलाल मरांडी का मना जन्मदिन, शुभकामनाओं की बौछार
Headlines

दिशोम गुरु और बाबूलाल मरांडी का मना जन्मदिन, शुभकामनाओं की बौछार

January 11, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जन्मदिन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के दो दिग्गज नेताओं दिशोम गुरु शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन 11 जनवरी यानी आज है। झारखड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन 81वां और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। अलग झारखंड राज्य और झारखंड की राजनीति में इन दोनों दिग्गज नेताओं करोल काफी अहम रहा है। दोनों के संघर्ष और योगदान ने राज्य के विकास को आकार दिया है।

शिबू सोरेन के जन्मदिन पर मोरहाबादी स्थित उनके सरकारी आवास पर 81 पाउंड का बड़ा सा केक काटा गया। कार्यक्रम में शिबू सोरेन के बेटे सह सूबे के CM हेमंत सोरेन और बहू सह MLA कल्पना सोरेन ने सभी को केक खिला खुशी का इजहार किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, सांसद महुआ मांझी, बसंत सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय, सुप्रीयो भट्टाचार्य, मनोज पांडेय सहित झामुमो के कई नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिशोम गुरू के दीर्घायू और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने भी दिशोम गुरु से मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दी।

auto

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर आम से लेकर खास तक कई लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी। सांसद निशिकांत दूबे ने X पर पोस्ट किया कि “झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री @yourBabulal Babulal Marandi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं”।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री @yourBabulal Babulal Marandi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

बाबा बैद्यनाथ से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 11, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट कर लिखा “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री @yourBabulal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। हमारी प्रार्थना है कि श्रीमंत शंकरदेव और मां कामाख्या की कृपा आप पर बनी रहे। आपका जीवन स्वस्थ, सुखमय और ऊर्जा से परिपूर्ण हो।”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री @yourBabulal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

हमारी प्रार्थना है कि श्रीमंत शंकरदेव और मां कामाख्या की कृपा आप पर बनी रहे। आपका जीवन स्वस्थ, सुखमय और ऊर्जा से परिपूर्ण हो। pic.twitter.com/jgNIXGA3bz

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 11, 2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने X पर पोस्ट कर लिखा “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं धनवार से माननीय विधायक श्री @yourBabulal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।”
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने लिखा कि “भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री @yourBabulal जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं धनवार से माननीय विधायक श्री @yourBabulal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

— Champai Soren (@ChampaiSoren) January 11, 2025

इधर, जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के नाम से भी दो पोस्ट वायरल हुये हैं। इन दोनों पोस्ट के जरिये अमन साहू ने शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी है। दोनों पोस्ट अमन साहू के नाम से बने फेसबुक वॉल पर शेयर किये गये हैं। शिबू सोरेन के नाम से पोस्ट में लिखा है कि “झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

वहीं, बाबूलाल मरांडी के लिये लिखा गया है “झारखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री Babulal Marandi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

इसे भी पढ़ें : राजधानी में ‘गंदा धंधा’ करने वाले गिरोह का सरगना धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“घर में घुस-घुस कर इतना ब’म-गो’ली बरसायेंगे कि…” कुख्यात Rahul Singh ने ली इस कांड की जिम्मेदारी
Next Article राशिफल @ 12 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.