Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 09:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » योगी सरकार का पांच वर्षों में निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य
Headlines

योगी सरकार का पांच वर्षों में निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य

April 17, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” नारे को अपना मूल मंत्र बनाकर काम करने वाली उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार निर्यात को बढ़ावा दे रही है। स्थानीय उत्पादों की मदद से अपने पहले कार्यकाल में योगी सरकार प्रदेश के निर्यात में करीब 41 फीसदी का इजाफा करने में सफल रही। इस कार्यकाल यानी अगले पांच साल में योगी सरकार ने निर्यात को सवा लाख करोड़ से बढ़ाकर तीन लाख करोड़ वार्षिक करने का लक्ष्य रखा है।।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार अगले 100 दिनों में आगरा, कानपुर और गोरखपुर में तीन फ्लैटेड फैक्टरी, अलीगढ़ में एक मिनी औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ संतकबीरनगर और चंदौली में जनसुविधा केंद्रों का शिलान्यास करने जा रही है। इसके अलावा फर्रुखाबाद और तालकटोरा (लखनऊ) में औद्योगिक बुनियादी ढांचे में सुधार कार्य भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की लागत 25 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर रही है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और निर्यात संवर्धन विभाग की ओर से सौ दिन, छह महीने, दो साल और पांच साल के लक्ष्य पर दिए गए प्रजेंटेशन में यह जानकारी दी गयी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभाग को निवेश और उत्पादन बढ़ाने, बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने और बढ़ावा देने के लिए समयबद्ध तरीके से अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने का निर्देश दिया।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के निर्यात को सवा लाख करोड़ से बढ़ाकर अगले दो वर्षों में दो लाख करोड़ रुपये और पांच वर्षों में इसको लगभग दोगुना कर तीन लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है। अन्य लक्ष्यों के अनुसार प्रदेश में छह एमएसएमई पार्क स्थापित करना, कानपुर में मेगा लेदर क्लस्टर स्थापित करना और बैंकों के सहयोग से एमएसएमई क्षेत्र को ऋण वितरण को बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपये करना शामिल है। अनुमान है कि इससे पांच करोड़ रोजगार के सृजन का मार्ग प्रशस्त होगा।

उत्तर प्रदेश ने पिछले पांच वर्षों में अपने निर्यात में 41 प्रतिशत की वृद्धि देखी है, जो 2017-18 में 88 हजार 967 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021-22 (जनवरी 2022 तक) में एक लाख 25 हजार 903.76 करोड़ हो गया है। इस साल के अंत तक डेढ़ लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस बीच, विभाग का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पांच लाख और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत 1.5 लाख कारीगरों को टूल किट वितरण और ऋण की सुविधा देना है। इसके अलावा, विभाग ने अगले पांच वर्षों में आठ लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने और ओडीओपी उत्पादों की बिक्री दोगुनी करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article39वें एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मेडल जीतकर अपूर्व वशिष्ठ ने रचा इतिहास
Next Article उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह 18 से 24 अप्रैल तक

Related Posts

Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.