Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 07:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची के संवेदनशील इलाके में उड़ा ड्रोन, DSP ने चप्पे-चप्पे का लिया जायजा
Headlines

रांची के संवेदनशील इलाके में उड़ा ड्रोन, DSP ने चप्पे-चप्पे का लिया जायजा

March 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : आने वाले ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को शहर के कई प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की गई। यह निरीक्षण कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कोतवाली, सुखदेवनगर, डेली मार्केट और हिंदपीड़ी थाना क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस और शोभायात्रा के संभावित रूट का बारीकी से जायजा लिया गया।

ड्रोन से संवेदनशील जगहों पर नजर

पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से उन इलाकों की निगरानी की, जहां भीड़ ज्यादा रहती है या पहले संवेदनशील स्थिति बन चुकी है। इनमें हनुमान मंदिर, उर्दू लाइब्रेरी, लेक रोड, बड़ा तालाब, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, संग्राम चौक, पुरानी रांची, अपर बाजार और महावीर चौक शामिल हैं। ड्रोन से मिले लाइव फुटेज के आधार पर पुलिस ने भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना बनाई।

Advertisement Advertisement

जुलूस मार्गों की हुई जांच

पुलिस ने उन सभी रास्तों का निरीक्षण किया जहां से ईद, सरहुल और रामनवमी के जुलूस और शोभायात्राएं निकलेंगी। रास्तों की चौड़ाई, ट्रैफिक व्यवस्था और किसी भी संभावित बाधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अफसरों ने दिए जरूरी निर्देश

डीएसपी प्रकाश सोय ने संबंधित थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी पर नजर रखने और लगातार पेट्रोलिंग करने को कहा गया है।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी लोग त्योहार को सुरक्षित माहौल में मना सकें।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में ईद-सरहुल से पहले फ्लैग मार्च, लोगों को मिला सुरक्षा का भरोसा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडिप्टी सीएम विजय सिन्हा एक्शन मोड में, जलजमाव पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान
Next Article नीतीश अभी नहीं छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी? करीबी मंत्री के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
राशिफल

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.