Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोरे-भोर घर की दहलीज पर रेत डाला जमीन कारोबारी का गला
Headlines

भोरे-भोर घर की दहलीज पर रेत डाला जमीन कारोबारी का गला

May 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में भोरे-भोर एक शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। मृतक की शिनाख्त रमेश उरांव के तौर पर की गयी। वह जमीन के कारोबार से जुड़ा था। अज्ञात अपराधियों ने घर की दहलीज पर ही छुरा से रमेश का गला रेत डाला। जल्दबाजी में रमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। आशंका जताई जा रही है कि जमीन से जुड़े किसी लफड़े में उसकी हत्या की गयी है। घटना राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर इलाके से सामने आयी है। वारदात की फैली खबर के बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी।

मारे गये रमेश उरांव के परिजनों और मुख्यालय डीएसपी अमर कुमार पांडेय के अनुसार बीती रात रमेश उरांवे के दोनों बेटे का मुंडन था। मुंडन उसके नये घर से थोड़ी ही दूर एक रिश्तेदार के घर पर था। एक महिला पड़ोसी के अनुसार मुंडन संस्कार रात भर चला। भोर के करीब चार बजे रमेश अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ नये घर पर वापस लौट रहा था। जैसे ही अपने नये घर के दरवाजे पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाये अपराधियों ने छुरा से उसके गले पर वार कर दिया। रमेश पर दनादन कई वार किये गये। जबतक कोई कुछ समझ पाता, तबतक अपराधी अपने काम को अंजाम देकर वहां से भाग निकले। इधर, खून से लथपथ रमेश उरांव को जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement Advertisement

रमेश उरांव की हत्या की फैली खबर के बाद उसके घरवालों और इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों ने गांधीनगर के पास कांके रोड को जाम कर दिया। लोग मृतक के दोनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर लालन-पालन का खर्च सरकार को उठाने की मांग कर रहे थे। वहीं, मृतक की पत्नी के लिए मुआवजे और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे थे। स्पॉट पर पहुंचे DSP अमर कुमार पांडेय ने बताया कि करीब डेढ़ से दो घंटे तक सड़क जाम किया गया। रोड के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गयी। कांके के सीओ और बीडीओ मौके पर पहुंचे और गुस्साएं लोगों को समझाने-बहुझाने की कोशिश की।

अधिकारियों ने मृतक के घरवालों को दाह संस्कार के लिए तत्काल दस हजार रुपये की सहायता राशी दी। साथ ही लिखित आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं, सरकारी प्रावधान के अनुसार जो भी मुआवजा और अन्य कल्याणकारी लाभ होंगे, उन्हें दिलाया जायेगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम हटा लिया गया।

इसे भी पढ़ें : बिजली ठीक करने गये 4 लाइन मैन को लोगों ने समझा चोर, फिर जो किया… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिजली ठीक करने गये 4 लाइन मैन को लोगों ने समझा चोर, फिर जो किया… जानें
Next Article स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर्स के इनोवेशन को उड़ान, हर महीने मिलेंगे 37 हजार… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 18 अफसरों को मिली खास जिम्मेदारी… जानें क्या

April 28, 2026

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.