Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 12:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सर्दियों में इन 8 फलों का जरूर करें सेवन, शरीर को बनाए रखेगा एकदम गर्म
Headlines

सर्दियों में इन 8 फलों का जरूर करें सेवन, शरीर को बनाए रखेगा एकदम गर्म

December 19, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। ठंड का मौसम तेजी से परवान चढ़ रहा है। झारखंड में तापमान हर द‍िन तेजी से ग‍िर रहा है। इसल‍िए सेहत का ख्‍याल रखना बेहद जरूरी है। हमें अपने खान-पान पर व‍िशेष ध्‍यान देना होगा। अगर इसमें चूक गए तो सर्दी मुसीबत बन जाएगी। आहर व‍िशेषज्ञ कहते हैं क‍ि सर्द‍ियों में शरीर को गर्म रखने के ल‍िए हमें सूप और गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाह‍िए। आइए, आज हम बात करते हैं कुछ ऐसे फलों की ज‍िन्‍हें खाकर आप सर्दी में गर्मी का एहसास करेंगे।

 

 

मौसम्‍बी का जूस पीना नहीं भूलें

सर्द‍ियों के मौसम में चाहें तो आप मौसम्बी का जूस रोजाना एक ग्‍लास पी सकते हैं। यह इस मौसम के ल‍िए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। यही तत्‍व रोग प्रत‍िरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। नियमित रूप से हर द‍िन एक ग्‍लास जूस पीना चाह‍िए। यह आपको कई बीमारियों को बचाने में मददगार साब‍ित होगा।

 

अनार रखेगा ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक

सर्दियों में अनार खाना क‍िसी सूरत में नहीं भूलें। यह बाजार में आसानी से कहीं भी म‍िल जाएगा। अनार चाहें तो आप यूं ही खा सकते हैं या चाहें तो इसका जूस भी सेवन कर सकते हैं। व‍िशेषज्ञ बताते हैं क‍ि यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखता है। सर्दियों में खून संबंध‍ित तमाम द‍िक्‍कतों को यह न‍ियंत्र‍ित रखता है। न‍ियम‍ित रूप से इसका सेवन करने से चमड़े की चमक बनी रहती है। यह वजन भी नहीं बढ़ने देता है। खून की कमी भी दूर करने में सक्षम है।

हर द‍िन एक नाशपाती जरूर खाएं

नाशपाती इस मौसम का बेहतरीन फल है। सर्दियों में इसका हमें सेवन जरूर करना चाह‍िए। यह ऐसा स्‍वाद‍िष्‍ट फल है जो ठंड के मौसम में बहुत आसानी से कहीं भी उपलब्‍ध होता है। इसमें व‍िटाम‍िन सी और ई जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। यह दोनों तत्‍व आपको कई बीमार‍ियों से महफूज रखेंगे। आप चाहें तो इस फल का जूस भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके आंत को स्‍वस्‍थ रखता है। वजन कम करने में भी मददगार साब‍ित होगा।

एक सेब खाना तो ब‍िल्‍कुल मत भूलें

सुबह नाश्‍ते के बाद हर द‍िन एक सेब जरूर खाएं। यह ऐसा फल है जो हर बीमार और सेहतमंद आदमी के ल‍िए फायदेमंद है। सर्दी हो या गर्मी का मौसम, सेब सेहत के ल‍िए लाभकारी ही साब‍ित होता है। अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो रोजाना एक सेब जरूर खाएं। इसमें विटामिन ए, पोटैशियम, फाइबर जैसे कई तत्‍व पाए जाते हैं। यह मस्तिष्क और शारीरिक का साथ देता है। इसके विकास में अहम भूम‍िका अदा करता है। आप चाहें तो सर्दियों में इसका जूस भी पी सकते हैं। यह वजन नहीं बढ़ने देता है।

 

आलूबुखारा का सेवन भी सर्द‍ियों के अनुकूल

सर्दी के मौसम में प्लम (आलूबुखारा) का सेवन आप कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इम्यूनिटी बूस्ट बढ़ाने का काम करता है। इतना ही नहीं यह ऐसा फल है जो कैंसर की बीमारी रोकने में भी सहायक है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के कारणों को खत्‍म कर देते हैं। इसका सेवन कर आप सर्दियों में शरीर को मजबूत बना सकते हैं। इस मौसम में यह आपको आसानी से कहीं भी उपलब्‍ध हो जाएगा।

 

पेट को दुरुस्‍त रखे एक अमरूद

आपको लगता है क‍ि सर्दी के मौसम में अमरूद खाने से जुकाम हो जाएगा, तो ऐसी कोई बात नहीं। डर‍िए नहीं, अमरूद जरूर खाइए। यह आपके पेट और पाचनतंत्र को हमेशा दुरुस्‍त रखेगा। पेट को यह साफ करने में भी सक्षम है। इसमें व‍िटाम‍िन सी जैसे तत्‍व पाए जाते हैं, जो रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। कोरोना के इस दौर में इसका सेवन जरूर करें। बाजार में देसी और बाहरी अमरूद इस समय भरपूर मात्रा में उपलब्‍ध है। इसका स्‍वाद भी ठीक है।

 

संतरा कभी शाम में मत खाइए

इम्यूनिटी बढ़ाने में सक्षम संतरा मौसमी फल है। यह बाजारी में सहज रूप से इस समय उपलब्‍ध है। इसका सेवन सर्दियों में जरूर करना चाह‍िए। स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। हां, रात के समय इसका सेवन नहीं करना चाह‍िए। इसमें विटामिन सी की मात्रा भपपूर होती है। यही कारण है क‍ि यह इम्यूनिटी बूस्ट करता है। चाहें तो आप इसका जूझ भी नाश्‍ते के दौरान ले सकते हैं। इसमें व‍िटाम‍िन ई और कॉपर भी होते हैं। यह सर्दी, खांसी को दूर करने में सहायक होता है।

 

केला खाइए द‍िन भर बनी रहेगी एनर्जी

सर्द‍ियों में केला खाने की बात सामने आने पर कोई भी यह समझ लेता है क‍ि सर्दी हो जाएगी। लेक‍िन ऐसी कोई बात नहीं है। आप सर्द‍ियों में बेह‍िचक केला का सेवन कर सकते हैं। हां, इसे रात के समय मत खाइए। सुबह में नाश्‍ते के बाद या दोपहर बाद तक खा सकते हैं। केला आपके शरीर को ऊर्जावान बनाए रखेगा। यानी आपका एनर्जी लेवल ठीक रहेगा। हां, यद‍ि पहले से सर्दी जुकाम हो तो इसे मत खाइए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSBI : मात्र 28 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 4 लाख !
Next Article संघ के आदेशानुसार पारा शिक्षकों ने प्रखंड स्तरीय बैठक की

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.