Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 10:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली
Headlines

राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

May 19, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : गोपालपुर थाना क्षेत्र में CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूटने वाले अपराधियों तक आखिरकार पुलिस पहुंच गई। मंगलवार अहले सुबह उदयिनी गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। वहीं उसके चार साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अपराधियों की मोटरसाइकिल, हथियार और गोली के कई खोखे बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी गई।

13 मई को दिनदहाड़े हुई थी बड़ी लूट

बताया जा रहा है कि 13 मई को पांच मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा में CMS सिक्योरिटी वैन को घेर लिया था। बदमाशों ने हथियार दिखाकर गार्ड को डराया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वैन में रखा 27 लाख रुपये से भरा बक्सा लेकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।

भागते वक्त खेत में फेंक दिया था रुपयों वाला बक्सा

लूट के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने करीब तीन किलोमीटर दूर एक खेत में रुपयों से भरा बक्सा फेंक दिया था। पुलिस को बाद में वह बक्सा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना तंत्र के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी थी।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल कुछ अपराधी उदयिनी गांव में जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि बाकी चार अपराधियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

कई अहम खुलासों की उम्मीद

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में लूटकांड से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है।

इसे भी पढ़ें : “प्रेमिका आएगी तभी उतरूंगा”, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ आशिक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article रांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.