Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में बनी नकली विदेशी शराब की बिहार में हो रही थी सप्लाई, ‘Only For Defence’ का लगा होता था टैग
Headlines

रांची में बनी नकली विदेशी शराब की बिहार में हो रही थी सप्लाई, ‘Only For Defence’ का लगा होता था टैग

August 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : राजधानी रांची से सटे अनगड़ा थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की है। इस दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम संतोष कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर, शिवम कुमार, पवन कुमार महतो और लखन साहू बताये गये। इस बात की जानकारी रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया के साथ साझा की है।

SP ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान को बीती रात करीब साढ़े आठ बजे इंफॉर्मेशन मिली कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा गांव में एक बंद पड़े स्कूल भवन के अंदर अवैध नकली शराब बनाई जा रही है। यह बंद पड़ा स्कूल भवन पवन कुमार महतो का है। मिली सूचना पर SSP के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और सिल्ली DSP की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और तीन लोगों को धर दबोचा। इन लोगों में संतोष कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर, शिवम कुमार शामिल थे। इन लोगों को नकली शराब बनाते रंगेहाथ दबोचा गया है। पूछताछ में संतोष कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वे लोग साल 2018 से नकली शराब बनाने का धंधा कर रहे हैं। इस दौरान वह ठाकुरगांव में उत्पाद विभाग की कार्रवाई में दो बार जेल भी जा चुका है। इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के डाहेटोली गांव में लखन साहू के घर से भी भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और सामग्री बरामद की। वहीं, लखन साहू और पवन पवन कुमार महतो को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, विभिन्न ब्रांड के नकली लेबल, जार में भरा स्प्रिट, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें, फ्लेवर कैमिकल व अन्य उपकरण बरामद किए।

रांची में बनी नकली शराब की बिहार में हो रही थी सप्लाई, ‘Only For Defence’ का लगा होता था टैग… रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर खोल गये राज… देखें pic.twitter.com/eqORcymkkg

— News Samvad (@newssamvaad) August 23, 2025

इसे भी पढ़ें : रांची में धराये दो करोड़ के नकली नोट, दिल्ली से ऑपरेट होता है पूरा धंधा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिग बॉस 19 पर बोले सलमान खान- इस बार का सीजन होगा सबसे अलग
Next Article बिहार में दिव्यांगों के लिए BJP सांसद ने मांगा स्टार्टअप

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.