Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 20 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, 2 स्टेट में गिरेगा ओला
Headlines

20 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, 2 स्टेट में गिरेगा ओला

January 8, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ओला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज ओला गिरने की संभवना है। साथ ही MP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सर्द हवाएं चलेंगी। उत्तरी राज्यों में मिनिमम टेंपरेचर में अगले 5 दिन तक कोई बदलाव नहीं होगा। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब में 10वीं तक के स्कूल बंद

auto

पंजाब में 10वीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में इस बार शनिवार की रात सबसे सर्द रात रही। यहां पारा 5.6 डिग्री हो गया था। रविवार को भी सर्द मौसम रहने से डल झील पर बर्फ की चादर बिछ गई।

कैसा रहेगा आने वाला मौसम

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9 जनवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में 8 और 9 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में अगले 3-4 दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान है। महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में 8 और 9 जनवरी को गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के पटना केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 10 जनवरी के दिन बिहार के पश्चिम चम्पारण, सीवान, सारण, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद एवं अरवल जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश और ओला वृष्टि

भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 7 से 9 जनवरी के दौरान अलग-अलग दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों जिसमें भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़बानी, अलीरजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योंपुर कलां, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़ ज़िले शामिल हैं। इन जिलों में अलग-अलग दिनों पर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि भी हो सकती है।

राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओला वृष्टि

भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 8 से 9 जनवरी के दौरान अलग-अलग दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों जिसमें अजमेर, अलवर, बाँसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौरगढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुनझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालौर, नागौर एवं पाली जिले शामिल हैं, में अधिकांश स्थानों पर गरज–चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं इस दौरान कुछ जिलों में ओला वृष्टि होने की भी संभावना है।

पंजाब एवं हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 8 से 9 जनवरी के दौरान हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्झर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद जिलों में वहीं पंजाब के पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरन-तारण, होशियारपुर, फ़िरोज़पुर, फाजिल्का, फ़रीदकोट, मुक्तसर एवं भटिंडा जिलों में अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 8 से 9 जनवरी के दौरान आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, हाथरस, अमेठी, चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, जालौन, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, मिर्ज़ापुर, भदोही, सोनभद्र, प्रयागराज, फ़तेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी एवं चंदौली जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुंबई और रायपुर केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 8 से 9 जनवरी के दौरान महाराष्ट्र के धुले, नन्दुरबार, जलगाँव, नासिक, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, पुणे जिलों में वहीं छत्तीसगढ़ में 9 से 10 जनवरी के दौरान कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर एवं पेंड्रा रोड जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : गांव-देहात की स्वदेशी व्यवस्थाओं को हर हाल में ले जाना है आगे : सीएम

इसे भी पढ़ें : चावल लदे ट्रक को खंगाला तो दंग रह गई पुलिस… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रचंड बहुमत के साथ बांग्लादेश की सत्ता में शेख हसीना की वापसी
Next Article निलंबित IAS पूजा सिंघल को SC से झटका

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.