Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 01:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रचंड बहुमत के साथ बांग्लादेश की सत्ता में शेख हसीना की वापसी
Headlines

प्रचंड बहुमत के साथ बांग्लादेश की सत्ता में शेख हसीना की वापसी

January 8, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बांग्लादेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Dhaka : बांग्लादेश चुनाव में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को गोपालगंज-3 सीट से 8वीं बार जीत के साथ सत्ता में चौथी बार सत्ता में वापसी की है। हसीना की पार्टी अवामी लीग ने हिंसा की छिटपुट घटनाओं तथा मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) एवं उसके सहयोगियों के बहिष्कार के बीच हुए चुनावों में दो-तिहाई सीट पर जीत दर्ज की है। हसीना की पार्टी ने अब तक 300 सदस्यीय संसद में 200 सीट पर विजय हुई है। रविवार को हुए मतदान के बाद मतगणना अभी भी जारी है।

चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि हम अबतक उपलब्ध परिणामों के आधार पर अवामी लीग को विजेता कह सकते हैं लेकिन बाकी निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना खत्म होने के बाद अंतिम घोषणा की जाएगी। शेख हसीना 2,49,965 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के एम निजाम उद्दीन लश्कर को महज 469 वोट ही मिले।

बांग्लादेश में मतदान खत्म हो चुका है और काउंटिंग जारी है। बांग्लादेश में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच रविवार को आम चुनाव समाप्त हुआ। मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी और उसके सहयोगियों के बहिष्कार के बीच बांग्लादेश में रविवार को वोट डाले गए। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे खत्म हो गया। देश में 40 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम नतीजे सोमवार तड़के तक आने की उम्मीद है।

मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत का आंकड़ा बढ़ सकता है। 2018 के आम चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं के अलावा, 300 में से 299 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा। एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण आयोग ने एक सीट पर मतदान निलंबित कर दिया। कुल 1,970 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सात केंद्रों पर अनियमितता के कारण मतदान रद कर दिया गया, जबकि सुरक्षा अधिकारियों को धमकी देने के कारण अवामी लीग के एक उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद कर दी गई। चुनाव आयोग ने उद्योग मंत्री नुरुल माजिद महमूद हुमायूं के बेटे को नरसिंगडी में चुनावी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया।

बांग्लादेश में आम चुनाव के दौरान रविवार को अवामी लीग के नेता की हत्या कर दी गई। अवामी लीग के नेता जिल्लुर रहमान सुबह मुंशीगंज में एक मतदान केंद्र के पास मृत पाए गए। वह मुंशीगंज-3 से एएल-नामांकित उम्मीदवार मृणाल कांति दास के समर्थक थे। मुंशीगंज एसपी असलम खान ने कहा कि शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन मतदान केंद्र से हिंसा की कोई खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें : पीएम पर बयानबाजी मामले में तीन मंत्री सस्पेंड, एक ने निष्क्रिय किया अपना…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदम तक धुनाया रंगदार, कहां-क्यों और कैसे… जानें
Next Article 20 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, 2 स्टेट में गिरेगा ओला

Related Posts

Headlines

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.