Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंसानियत के लिए योगी ने भुला दी थी खुद की तकलीफ
Headlines

इंसानियत के लिए योगी ने भुला दी थी खुद की तकलीफ

March 25, 20221 Comment3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

देहरादून। यह वर्ष 1993 का कोटद्वार से जुड़ा वाक्या है। कोटद्वार की हिंदू पंचायती धर्मशाला में विद्यार्थी परिषद का शिविर चल रहा था। यह शिविर का आखिरी दिन था। सब कुछ अच्छेे से निबट ही गया था कि शिविर में शामिल होने वाले छात्र एक-एक करके बीमार पड़ने लगे। फूड प्वाइजनिंग की शिकायत ने शिविर में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। एक छात्र की मौत हो गई। यह छात्र पौड़ी जिले के घेरवा गांव से पढ़ाई के लिए कोटद्वार आया था।

झारखंड के लोग जान लें राज्य सरकार की इस नई नियमावली के बारे में, अब तक का सबसे बड़ा फैसला

मातमी माहौल के बीच, अब सबसे बड़ा सवाल था कि जल्द से जल्द उस छात्र के शव को उसके गांव ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाए। शिविर में शामिल ज्यादातर लोग सहमे हुए थे। इस स्थिति में एक छात्र आगे आकर इस काम को करने का बीड़ा उठाता है। यह छात्र और कोई नहीं योगी आदित्यनाथ थे। हालांकि उनकी खुद की तबीयत खराब होने का इशारा कर रही थी, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। फिर उस छात्र के शव को लेकर योगी उसके गांव पहुंचे। शव को घरवालों को सौंपा। कोटद्वार लौटे तो खुद बीमार होकर हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा।

जानें SBI ने ग्राहकों को क्यों कहा की पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन

योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद नेता के तौर पर चुना है। जो लोग योगी आदित्यनाथ को उनके छात्र जीवन से जानते हैं, उनका यही कहना है-योगी जी खुद को तकलीफ में डालकर दूसरे के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में योगी आदित्यनाथ ने बीएससी की पढ़ाई की है। तब उन्हें अजय बिष्ट के नाम से पहचाना जाता था। अनिल बिष्ट उनके कॉलेज के दिनों के साथी रहे हैं। उनका योगी आदित्यनाथ के साथ रोज का साथ रहा है। बेदीखाल इंटर कॉलेज में भौतिक के प्रवक्ता अनिल बिष्ट को योगी आदित्यनाथ के साथ की कई बातें याद हैं। वह बेहद खुश हैं कि उनका मित्र एक बार फिर यूपी की बागडोर संभाल रहा है। बकौल, अनिल बिष्ट-योगी शुरू से लोगों के मददगार रहे हैं। दूसरों को खुशी देकर उन्हें बेहद तसल्ली मिलती है। वह अपने साथियों की मदद के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। बिष्ट को एक घटना याद आती है। वह बताते हैं- श्री रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान कोटद्वार के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक कार्यकर्ता को जब डंडों से पीटना चाहा था, तो योगी उनसे अकेले ही भिड़ गए थे और पुलिसवाले का डंडा छीन लिया था।

Big News: बिहार-झारखंड के बीच गंगा नदी में चलने वाला मालवाहक जहाज अनियंत्रित हुआ, 10 लोग लापता

योगी के मित्र अनिल बिष्ट एक और घटना का जिक्र करते हैं। वह बताते हैं कि योगी विकासनगर इलाके में किराये के कमरे में रहते थे। एक बार योगी के कमरे में चोरी हो गई। चोर सारा सामान लेकर चले गए। यहां तक की उनके शैक्षणिक कागजात भी नहीं छोडे़। योगी को सामान चोरी होने से भी ज्यादा दुख शैक्षणिक कागजात के चले जाने का था। सभी दोस्तों के साथ मिलकर मुहल्ले के सभी कूडे़दानों में भी कागजात तलाशे गए, लेकिन यह नहीं मिल पाए।

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजानें SBI ने ग्राहकों को क्यों कहा की पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन
Next Article BIG NEWS: केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.