अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे वीर सोरेन की कुल्लू में अचानक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 साल के वीर अपने दोस्तों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने गए थे।
छुट्टियों का मज़ा बन गया हादसा
बताया जा रहा है कि वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ बर्फ में खेल रहे थे। उन्होंने स्कीइंग भी की। स्कीइंग के बाद वीर होटल लौटे। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद वह अचेत हो गए। तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मातम, परिजन कुल्लू रवाना
मृतक की मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली, झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और उनके भाई बाबूलाल सोरेन को सूचना दी गई। इसके बाद परिवार के लोग कुल्लू के लिए रवाना हो गए। परिजन फिलहाल पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं और यही वजह है कि मौत के कारण अभी तक नहीं बताए गए हैं। परिवार वहां जाकर ही स्थिति स्पष्ट कर पाएगा।
शोक की लहर, पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार
परिवार और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल, पुलिस की तरफ से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जाता है कि बाबूलाल सोरेन के दो बेटे हैं और वीर सोरेन उनके बड़े बेटे थे।
Also Read : झारखंड में मौसम ने बदली चाल, 20 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट



