Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में मौसम ने बदली चाल, 20 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
Headlines

झारखंड में मौसम ने बदली चाल, 20 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

February 25, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में आज यानी बुधवार को मौसम का मूड पूरी तरह बदल गया है। सुबह से ही आसमान में काले बादल डेरा जमाए हुए हैं और कई जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

रांची में ठंडी हवाओं का असर

रांची में भले ही जोरदार बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं ने मौसम को काफी सुहाना बना दिया। लोग फिर से स्वेटर और हल्के गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हुए। सुबह-शाम की ठंडक ने फरवरी जैसी फीलिंग दे दी।

auto

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा 28.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में तेज हवाएं चलती रहीं। खासकर पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भारी बारिश हुई। तेज हवा के कारण कई जगहों पर बंद खिड़कियां चटक गईं और छतों पर बने अस्थायी शेड उड़ गए। रात के समय बिजली चमकी और कड़क की आवाज लोगों तक साफ सुनाई दी।

इन जिलों को सतर्क रहने की सलाह

झारखंड मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में कुल 5 येलो अलर्ट जारी किए। पहला अलर्ट दोपहर 3:26 बजे जारी हुआ। इसमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी गई। इसके बाद 3:41 बजे गुमला, खूंटी, सिमडेगा, दुमका और गोड्डा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कुछ जिलों में थोड़ी राहत

मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और वज्रपात भी हो सकता है। हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में भारी बारिश की संभावना थोड़ी कम बताई गई है।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में फा’यरिंग कर फैलाई थी दहशत, भागने वाला था विदेश… अंडाल एयरपोर्ट से धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह में फा’यरिंग कर फैलाई थी दहशत, भागने वाला था विदेश… अंडाल एयरपोर्ट से धराया
Next Article पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के जवान पोते का निधन, कुल्लू-मनाली में अचानक बिगड़ी थी तबियत

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.