Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 11:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहीं रहे न्यूजीलैंड के पूर्व कोच डेविड ट्रिस्ट, 2000 में टीम को दिलाई थी खिताबी जीत
Headlines

नहीं रहे न्यूजीलैंड के पूर्व कोच डेविड ट्रिस्ट, 2000 में टीम को दिलाई थी खिताबी जीत

May 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डेविड ट्रिस्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डेविड ट्रिस्ट का गुरुवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए उक्त जानकारी दी। ट्रिस्ट ने न्यूजीलैंड को साल 2000 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी) जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। यह न्यूजीलैंड पुरुष टीम का पहला वैश्विक खिताब था।

14 साल तक खेले घरेलू क्रिकेट, फिर बने सफल कोच

डेविड ट्रिस्ट ने अपने करियर में 14 वर्षों तक कैंटरबरी के लिए तेज गेंदबाज के रूप में क्रिकेट खेला। इसके बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कैंटरबरी के अलावा दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और नीदरलैंड्स की टीमों के साथ भी काम किया। साल 1999 में उन्होंने स्टीव रिक्सन की जगह न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के कोच का पद संभाला।

Advertisement Advertisement

2000 में भारत को हराकर दिलाई खिताबी जीत

डेविड ट्रिस्ट के कार्यकाल में न्यूजीलैंड ने नैरोबी में खेले गए फाइनल में भारत को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस मुकाबले में क्रिस केयर्न्स ने नाबाद शतक जड़ा था और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। ट्रिस्ट का कार्यकाल भले ही केवल दो साल का रहा, लेकिन उन्होंने टीम को पहली बार वैश्विक स्तर पर विजयी बनाया।

कोचिंग के बाद भी जुड़े रहे क्रिकेट से

न्यूजीलैंड टीम से विदा लेने के बाद ट्रिस्ट क्राइस्टचर्च के ओल्ड कोलेजियंस क्रिकेट क्लब के कोचिंग डायरेक्टर बने। इसके अलावा उन्होंने भारत और इंग्लैंड में भी कोचिंग के क्षेत्र में काम किया।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी श्रद्धांजलि

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा, “न्यूजीलैंड क्रिकेट को यह पुष्टि करते हुए गहरा दुख हो रहा है कि पूर्व ब्लैककैप्स कोच डेविड ट्रिस्ट का क्राइस्टचर्च में निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट, डेविड के परिवार और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।”

We’re saddened to hear of the passing of NZCPA member David Trist. A proud Canterbury & NZ pace bowler, David also coached NZ 1999–2001.His contribution to cricket in NZ—supporting players past and present—was significant. Our deepest condolences are with David’s family & friends pic.twitter.com/5VIgsZAUni

— NZCPA (@NZCPA) May 30, 2025

इसे भी पढ़ें : एशिया कप में नहीं खेलेगी टीम इंडिया, PCB को लगेगा तगड़ा झटका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमैट्रिक में रांची टॉपर तहरीन को DC भजंत्री ने नवाजा, मम्मी-पापा के झलक उठे आंसू
Next Article भोलेनाथ के दरबार में CM हेमंत सोरेन, पत्नी-बच्चों संग लिया बाबा का आशीर्वाद

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.