अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : DC मंजूनाथ भजंत्री ने मैट्रिक की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर रांची जिला रही टॉपर तहरीन फातिमा को गुरुवार को मोमेंटो देकर नवाजा। DC ने तहरीन के माता-पिता को भी शॉल ओढाकर सम्माानित किया। इस अवसर पर DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि तहरीन की उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व कि बात है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर सशक्त और स्वावलंबी बनाने की मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच है। इन योजनाओं को साकार करने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ बेटियों तक पहुंचाने को जिला प्रशासन संकल्पित है। डीसी की ओर से आगे के लक्ष्य के जवाब में तहरीन ने कहा कि वह इंजीनियरिंग करना चाहती है और इसके बाद UPSC की तैयारी कर IAS बनना चाहती है।
तहरीन के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना
DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि संघर्ष के साथ अपनी बेटी को पढ़ाना और आगे बढ़ाना ही वास्तव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है। इस दौरान तहरीन के स्कूल की वाइस प्रिसिंपल सिस्टर विक्टोरिया, शिक्षिका सिस्टर सुनीता लकड़ा और शिक्षक एंथोनी तिग्गा भी मौजूद थे। डीसी ने सभी के प्रयासों की सराहना की।
यहां याद दिला दें कि तहरीन की सफलता में पिता अब्दुल रहमान का संघर्ष काफी बड़ा है। वे ठेले पर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। बेटी को जब डीसी ने सम्मानित किया तो माता-पिता की आंखें नम हो गयीं। DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि अपनी बेटी के हौसले को उड़ान दें, उसे आगे पढ़ायें। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक को तहरीन के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसे भी पढ़ें : रोना आंखों के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक… जानिए यहां
इसे भी पढ़ें : “मोदी सरकार घर-घर पहुंचाएगी सिंदूर” पर क्या बोल गईं CM ममता बनर्जी… जानें
इसे भी पढ़ें : अब केवल बारकोड स्टीकर वाले ई-रिक्शा और ई-ऑटो चलेंगे: पुलिस कमिश्नर



