Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 08:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा देवघर में बोले- देश में शक्तिशाली नेता हैं नरेंद्र मोदी
Headlines

पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा देवघर में बोले- देश में शक्तिशाली नेता हैं नरेंद्र मोदी

January 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Deoghar : पूर्व PM और जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि 2014 में पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाई। पूर्ण बहुमत के कारण वे चाहते तो अपने कैबिनेट में किसी को भी रख सकते थे लेकिन नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग प्रकार के लोगों को रखा ताकि समाज के हर तबके का प्रतिनिधित्व हो सके। 2019 में भी पूर्ण बहुमत के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट में वैसे लोगों को रखा, जिनको भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में विश्वास था। पूर्ण बहुमत के बाद भी मोदी ने छोटे दलों को मौका दिया। मौका था देवघर सर्किट हाउस में मीडिया के साथ बातचीत का।

पूर्व PM देवेगौड़ा ने कहा कि 2024 में मोदी पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाई। इस कारण मोदी को सहयोग करने वाले छोटे दल किसी व्यक्तिगत कारण से उनके साथ नहीं है, बल्कि राज्य और समाज हित में सहयोग कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी वर्तमान राजनीति में सबसे ताकतवर हैं, जो हमेशा देश हित में सोचते हैं और काम करते हैं। इस महीने में PM नरेंद्र मोदी वर्तमान में देश को आगे बढ़ा सकते हैं।

auto

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल दल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, और शरद पवार की पार्टी भी आगे बढ़ रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इन पार्टियों को फायदा हुआ है। करीब 48 पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है, लेकिन देश में उनकी सरकार नहीं बन पाई। 2014 और 2019 की तुलना में 2024 में इंडी गठबंधन को अधिक फायदा हुआ है। दोनों सदनों में भी इंडिया गठबंधन भारी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस अभी भारत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी को चुनौती देने वाला कोई नेता देश में नहीं है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भी नरेंद्र मोदी अभी सबसे शक्तिशाली नेता है। अपने 11 साल के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं लागू की, जो जनहित में रही। चाहे गरीबी उन्मूलन का मामला हो या बेरोजगारों को रोजगार देने का मामला, सभी क्षेत्र में नरेंद्र मोदी आगे रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में भी नरेंद्र मोदी ने बेहतर काम किया है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात पांडेय गिरोह के शूटरों की डे’ड बॉडी में 17 गोलियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात पांडेय गिरोह के शूटरों की डे’ड बॉडी में 17 गोलियां
Next Article सिगरेट लाने से इनकार किया तो बच्चे को नाक के ऊपर मा’री गो’ली

Related Posts

Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Headlines

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.