अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Lucknow : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्र लिए और अधिकारियों को उनके निस्तारण का निर्देश दिया। कार्यक्रम में एक पीएसी सिपाही ने अपनी समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। शाहजहांपुर से आए किसान ने धान खरीद केंद्र की लापरवाही की शिकायत की। सीएम योगी ने कहा कि सरकार अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है और जिलाधिकारी को केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया। प्रयागराज से आए लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
हर जरूरतमंद की सेवा सरकार का लक्ष्य
सीएम योगी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर जरूरतमंद की सेवा, सुरक्षा और सम्मान है। पिछले साढ़े आठ वर्षों में सरकार नियमित रूप से जनता की समस्याएं सुनती और उनका समाधान कराती रही है।
बच्चों से मुलाकात और आशीर्वाद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों का नाम पूछा, चॉकलेट दी और पढ़ाई में मन लगाने का आग्रह किया। साथ ही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।
इसे भी पढ़ें : 567 रियासतों से धारा 370 तक, सीएम योगी ने गिनाए सरदार पटेल के ऐतिहासिक फैसले



