Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेल में बनाया गैंग, बाहर निकल ताबड़तोड़ किया कांड, पांच गिरफ्तार
Headlines

जेल में बनाया गैंग, बाहर निकल ताबड़तोड़ किया कांड, पांच गिरफ्तार

June 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जेल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : जेल में रहकर गैंग बनाने के बाद बाहर निकलकर रंगदारी के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो हथियार और तीन गोली, तीन मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सारे अपराधी छतरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से दो का आपराधिक इतिहास है। एक टीएसपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़ा रहा है।
गिरफ्तार अपराधियों ने अपने 8-9 अन्य साथियों के साथ मिलकर पलामू जिले के नौडीहा बाजार के कुहकुह कला रोड में फरवरी 2025 में एक हाइवा और छतरपुर के कुटिया में जौरा माइंस से निकले दो हाइवा को 27 मई को रंगदारी-लेवी नहीं मिलने पर फूंक दिया था। माइंस-क्रेशर मालिक, पुल-पुलिया के ठिकेदार, ट्रांसपोर्टर, दुकानदार एवं अन्य लोगों को धमकी देकर रंगदारी वसूलने के योजना बनायी थी। क्षेत्र में लगातार भय का माहौल बनाया जा रहा था।

घटनाओं के बाद पुलिस ने अनुसंधान के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। अन्य अपराधी फरार हैं। इस घटना में पलामू से बाहर के भी अपराधी शामिल थे। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सकेन्द्र उरांव टीएसपीसी का उग्रवादी रहा है। 2021-2022 में आगजनी की घटना के बाद जेल गया था। वहां रहकर आपराधिक गैंग तैयार किया था। जेल से निकलने के बाद एक प्लान के तहत सारे लोग कुछ दिन के लिए बाहर कमाने चले गए थे, ताकि लगे कि वे गलत काम छोड़ दिए हैं। बाहर से लौटने के बाद सभी ने एकजुट होकर रंगदारी-लेवी की योजना बनायी। योजना के तहत नौडीहा और छतरपुर में हाइवा जलाया गया। कई जगहों से अपराधियों ने रंगदारी भी वसूली के बाद आपस में बांटा था। गैंग में पलामू से बाहर के अपराधी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Advertisement Advertisement

गिरफ्तार अपराधियों में छतरपुर के मसिहानी उरांव टोला के विकास उरांव (25), मुनकेरी अलीपुर के मो. याद अली उर्फ सोनू (20), जमशेद आलम (20), कउवल गटीघाट टोला के पंचम कुमार ठाकुर उर्फ पंचम पुजारी (28) और बरडीहा के सकेन्द्र उरांव (27) शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में छतरपुर के थानेदार प्रशांत प्रसाद, एसआई संजय यादव, अमित द्विवेदी, राहुल कुमार, सुशील उरांव, इन्द्रजीत राणा, अनिल कुमार, अशोक टोप्पो, एएसआई राजीव कुमार, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : “भईया, गुमला जाना है, ललगुटवा छोड़ दीजियेगा”… फिर लूट ली नाबालिग की आबरू

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleTSPC के दो उग्रवादी धराये, एक छुपकर करा रहा था इलाज
Next Article DGP ने पलामू DIG नौशाद आलम को दिये टास्क… जानें क्या

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 18 अफसरों को मिली खास जिम्मेदारी… जानें क्या

April 28, 2026

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.