Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 19 April, 2026 • 08:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार बजट सत्र में गूंजा गंगा पथ का मुद्दा, बक्सर तक विस्तार की उठी मांग
Headlines

बिहार बजट सत्र में गूंजा गंगा पथ का मुद्दा, बक्सर तक विस्तार की उठी मांग

February 25, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को गंगा पथ का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी ने मांग की कि गंगा पथ का विस्तार बक्सर तक किया जाए, ताकि पश्चिमी बिहार के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।

मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

मांग पर जवाब देते हुए पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल ने कहा कि पहले लोग मरीन ड्राइव देखने मुंबई जाते थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच से वही सुविधा अब पटना में साकार हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच दूरदर्शी है और राज्य को बेहतर बुनियादी ढांचा देने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। मंत्री ने बताया कि गंगा पथ का विस्तार पहले से जारी है। आगे इसका दायरा बढ़ाने को लेकर वित्तीय स्थिति और व्यवहारिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सकारात्मक सोच के साथ बिहार के विकास के लिए काम कर रही है।

Advertisement Advertisement

गया जी कॉरिडोर की भी उठी मांग

सदन में सत्ता पक्ष के एक सदस्य ने गया जी में भी मरीन ड्राइव की तर्ज पर कॉरिडोर बनाने की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा।

‘मरीन ड्राइव’ नहीं, अब पहचान है ‘गंगा पथ’

इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने हल्के अंदाज में कहा कि अब इसे मरीन ड्राइव कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तो मुंबई के लोग भी कह रहे हैं कि वहां का इलाका गंगा पथ जैसा बनाया जाए, क्योंकि गंगा पथ ज्यादा सुंदर और व्यवस्थित है।

क्या है गंगा पथ परियोजना

गंगा पथ, जिसे जेपी गंगा पथ के नाम से भी जाना जाता है, पटना में गंगा किनारे बना एक महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्ट है। इससे शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने और आवाजाही को आसान बनाने में काफी मदद मिली है। अब अगर इसका विस्तार बक्सर तक होता है तो पटना से लेकर पश्चिमी बिहार के जिलों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत हो सकती है।\

इसे भी पढ़ें : बिहार में बनेगा परमाणु पावर प्लांट, इन दो इलाकों पर लगी मुहर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘उगते सूरज की धरती’ पर निवेश की नई पटकथा लिख रहे सीएम… देखें वीडियो
Next Article अस्पताल पहुंचते ही बमक गये मंत्री, बोले- डॉक्टर हैं या डाकू

Related Posts

Headlines

‘मंथली सिस्टम’ के दम पर बेखौफ हो रहा ‘काला धंधा’, जिम्मेदार बने ‘मौनी बाबा’

April 19, 2026
उत्तर प्रदेश

युवाओं को मिलेगा क्रिएटिव करियर का नया रास्ता, HKI मीडिया और SVSU ने किया MoU

April 19, 2026
राशिफल

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘मंथली सिस्टम’ के दम पर बेखौफ हो रहा ‘काला धंधा’, जिम्मेदार बने ‘मौनी बाबा’

April 19, 2026

युवाओं को मिलेगा क्रिएटिव करियर का नया रास्ता, HKI मीडिया और SVSU ने किया MoU

April 19, 2026

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.