Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 26 February, 2026 • 08:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘उगते सूरज की धरती’ पर निवेश की नई पटकथा लिख रहे सीएम… देखें वीडियो
Headlines

‘उगते सूरज की धरती’ पर निवेश की नई पटकथा लिख रहे सीएम… देखें वीडियो

February 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जापान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lucknow/Tokyo : उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सप्लाई चेन का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जापान पहुंचते ही निवेश संवाद की शुरुआत कर दी। दौरे के पहले ही दिन उन्होंने जापान की बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी Konoike Transport Co., Ltd. के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से बैठक की। बैठक में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग, मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा हुई।

लॉजिस्टिक्स और मेडिकल डिवाइस सेक्टर पर खास जोर

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश अब सिर्फ बड़ा बाजार नहीं, बल्कि निवेश के लिए तैयार मजबूत प्लेटफॉर्म है। राज्य सीधे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क से जुड़ा है, जिससे माल ढुलाई तेज और किफायती होती है। इसका फायदा उन कंपनियों को मिलेगा जो निर्यात और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन से जुड़ी हैं। उन्होंने Yamuna Expressway Industrial Development Authority क्षेत्र में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क का भी जिक्र किया। सीएम ने कहा कि यह पार्क जापानी कंपनियों के लिए काफी अनुकूल माहौल देता है। यहां बेहतर कनेक्टिविटी, तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और सिंगल विंडो क्लियरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। योगी ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश निवेशकों को जमीन और ढांचा ही नहीं, बल्कि स्थिर नीति, कुशल मानव संसाधन और तेज फैसले लेने वाली सरकार भी देता है।

Advertisement Advertisement

Uttar Pradesh Investment Roadshow in Tokyo, Japan… https://t.co/eyrnjuK4bB

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026

टोक्यो में गरिमापूर्ण स्वागत

जापान की राजधानी Tokyo पहुंचने पर मुख्यमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। यामानाशी प्रांत के वाइस गवर्नर Junichi Ishidara ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर जापान में भारत की राजदूत Nagma M. Mallick और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह दौरा उत्तर प्रदेश की वैश्विक भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। भारत और जापान के बीच औद्योगिक और रणनीतिक सहयोग लगातार गहरा रहा है, और यह यात्रा उसी कड़ी का हिस्सा है।

‘उगते सूरज की धरती’ को आदित्य का नमस्कार

टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अंदाज में संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि उगते सूरज की नवाचार भूमि को प्रभु श्रीराम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार। उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Landed in Tokyo, Japan

उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार… pic.twitter.com/at6T8nyuTn

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026

निवेश आकर्षित करने की बड़ी रणनीति

राज्य सरकार की कोशिश है कि उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और मेडिकल उपकरण निर्माण का बड़ा हब बनाया जाए। जापान जैसे तकनीकी रूप से अग्रणी देश के साथ साझेदारी से राज्य में नए उद्योग, रोजगार और तकनीक आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सिंगापुर में गूंजा सीएम योगी का दम, टेमासेक ने यूपी में निवेश में दिखाई दिलचस्पी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबसपा विधायक के ठिकानों पर IT की रेड, डायरी मिलने से बढ़ी हलचल
Next Article बिहार बजट सत्र में गूंजा गंगा पथ का मुद्दा, बक्सर तक विस्तार की उठी मांग

Related Posts

Headlines

रेलवे स्टेशन के पास चार बड़ी गाड़ियां जलकर राख… देखें वीडियो

February 26, 2026
Headlines

बिहार के इस बड़े शहर में आज 14 घंटे से ज्यादा गुल रहेगी बिजली

February 26, 2026
राशिफल

राशिफल @ 26 फरवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

February 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रेलवे स्टेशन के पास चार बड़ी गाड़ियां जलकर राख… देखें वीडियो

February 26, 2026

बिहार के इस बड़े शहर में आज 14 घंटे से ज्यादा गुल रहेगी बिजली

February 26, 2026

राशिफल @ 26 फरवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

February 26, 2026

मुंडा ढाबा के पास जवान लड़के को मिली दर्दनाक मौ’त, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

February 25, 2026

वर्दी की हनक दिखा रहे ASI की SP ने निकाल दी हेकड़ी

February 25, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.