WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने के चक्कर जान गंवाने की सैकड़ों घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद लोग जान दांव पर लगाने से डर नहीं रहे हैं. ओडिशा में फिर एक ऐसा हीं वाकया हुआ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वॉटरफाल में सेल्फी लेने के लिए लड़की काफी आगे चट्टान पर खड़ी थी. तभी उसके पीछे खड़े शख्स का पैर फिसला और वो गिरने लगा. उसके धक्के से लड़की ने भी संतुलन खो दिया और चट्टान से सीधे पानी की धार में जा गिरी. पल भर में ये लड़की पानी में गुम हो गई और अगले दिन उसकी लाश ही मिली. ये घटना एक बार फिर सबक है उनके लिए जो सोशल मीडिया में वाहवाही पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं.

