Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्किल इण्डिया मिशन को गति दें : आनंदीबेन पटेल
Headlines

स्किल इण्डिया मिशन को गति दें : आनंदीबेन पटेल

May 13, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्किल इण्डिया मिशन को गति देने की अपील की है। राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति नई पीढ़ी को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाने में समर्थ है।

राज्यपाल ने नई दिल्ली में एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री ऑफ इण्डिया (एसोचैम) द्वारा आयोजित 15वें अन्तर्राष्ट्रीय एजुकेशन एण्ड स्किल डेवलपमेन्ट समिट में सहभाग किया। अपने सम्बोधन में आनंदीबेन पटेल ने कहा कि एसोचैम संगठन से जुड़े महानुभाव जिस प्रकार देश के औद्योगिक विकास में योगदान दे रहे हैं, उसी प्रकार युवाओं के कौशल विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दें। आज प्रत्येक क्षेत्र में भारत के युवा अपना परचम लहराने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन एसोचैम भारतीय उद्योग और व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में, विशेषकर उच्च शिक्षा के उत्थान की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए एक स्मार्ट और कुशल श्रम समाधान भारत दे सके, यह हमारे नौजवानों की कौशल रणनीति के मूल में होना चाहिए। तेजी से प्रौद्योगिकी बदल रही है, ऐसे में आने वाले वर्षों में कुशल लोगों की मांग तेजी से बढ़ेगी। इसलिए हमारे युवाओं को अपने कौशल को और निखारने का प्रयास अनवरत करना चाहिए। युवा कौशल विकास के जरिए खुद को और देश को आत्मनिर्भर बनाएं।

राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में पुस्तकीय ज्ञान के साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल और उच्च शिक्षा में व्यावसायिक और कौशल शिक्षा के पाठ्यक्रमों से दीक्षित किए जाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई शिक्षा नीति नई पीढ़ी को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाने में समर्थ है। इसलिए शैक्षिक संस्थान विद्यार्थियों के कौशल विकास को प्राथमिकता देकर उन्हें उद्यमिता के लिये तैयार करें।

इस अवसर पर यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एमजे कुमार, एआईसीटीई के चेयरमैन प्रोफेसर अनिल डी. सहस्रबुद्धे, सनस्टोन एजुकेशन के सह-संस्थापक पीयूष नंगरू एसोचैम के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा, एसोचैम के चेयरमैन कुंवर शेखर विजेंद्र सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, कुलपति, प्राचार्य, डीन, निदेशक, शिक्षाविद् और छात्र भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसहारा इंडिया के मालिक से हाई कोर्ट नाराज, 16 को पेश होने का आदेश
Next Article देश में हर संप्रदाय के लोगों को सुरक्षा और सम्मान मिल रहा : योगी आदित्यनाथ

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.