Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली हावड़ा रुट पर बड़ा हादसा, अंबियापुर में पलटी मालगाड़ी, 22 बोगियां तबाह
Headlines

दिल्ली हावड़ा रुट पर बड़ा हादसा, अंबियापुर में पलटी मालगाड़ी, 22 बोगियां तबाह

October 15, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कानपुर देहात। इटावा से कानपुर जा रही मालगाड़ी ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के लगभग 22 बोगी पटरी से उतर गए और कुछ बोगी पलट भी गई। भोर पहर हुई इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया। फिलहाल मालगाड़ी खाली थी और कोई जन हानि नहीं हुई है । लेकिन हादसा भयावह रहा और लोग सवारी गाड़ी होने पर हादसे के मंजर की कल्पना कर रहे थे।

कानपुर देहात के अंबियापुर में भोर पहर लगभग चार बजे अचानक धमाकेदार आवाज सुनाई दी, जिसको सुनकर इलाके के लोग जागे और तेज आवाज की तरफ यानी रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगे। इलाकाई लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे और पलटे हुए थे। घटना को देख सभी सहम गए क्योंंकि अभी यहां के लोग रूरा ट्रेन हादसे को भुला नहीं पाए हैं।

दरअसल इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी शुक्रवार भोर पहर अचानक रूरा स्टेशन के लगभग सात किलोमीटर दूर अंबियापुर में पलट गई। ट्रेन 22 डिब्बे पटरी से उतर गए और पलट गए। सूचना मिलते ही मौके जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय रेलवे प्रशासनइपहुंच गया और घटना की जांच करने लगा। पटरी से उतरे डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए थे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना बड़ा हादसा है। यह खाली मालगाड़ी इटावा से कानपुर की तरफ़ जा रही थी। ट्रेन पलटने का अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं है और न ही कोई अधिकारी कुछ बताने को तैयार है।

बड़ा हादसा टला

बीते कुछ वर्ष पहले रूरा में एक पैसेंजर गाड़ी पलट गई थी जिसमे दो लोगों की मौत हुई थी और 30 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए थे। जिसको लेकर अभी भी यहां के लोग उस सदमे से उभर नही पाए थे। मालगाड़ी पलटने से जनहानि तो नही हुई पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मालगाड़ी की जगह अगर पैसेंजर गाड़ी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

नुकसान और समस्याएं

मालगाड़ी पलटने से हालांकि जन हानि तो नही हुई पर रेलवे प्रशासन को इससे नुकसान जरूर बहुत होगा। सबसे बड़ी बात तो जिस रूट पर मालगाड़ी पलटी है वह रूट अब प्रभावित होगा और यहां से जाने वाली कई गाड़ियों के आवागमन में परेशानी होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानें इस बार कितने की छलांग
Next Article झारखंड: इस जिले के लोग नहीं करते रावण के पुतले का दहन, जानें इसकी बड़ी वजह

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.