Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 01:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»मंकी पॉक्स को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर, कोविड अस्पतालों में 10 बेड आरक्षित
Headlines

मंकी पॉक्स को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर, कोविड अस्पतालों में 10 बेड आरक्षित

July 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। योगी सरकार मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद राज्य और जिले स्तर पर तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी के तहत मंकी पॉक्स रोगियों के इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर रोगियों का आईसोलेशन और उपचार किया जा सके।

राज्य सरकार की ओर से मंकी पॉक्स के सर्विलांस, प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर हर जिले की सर्विलांस इकाई को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जिला स्तरीय अस्पतालों और सीएमओ के अधीन कार्यरत चिकित्सकों में से मास्टर ट्रेनर्स का ऑनलाईन प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इन मास्टर ट्रेनर्स की ओर से मंडलीय, जनपदीय, ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों, नगरीय स्वास्थ्य इकाईयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों और पराचिकित्सा कर्मियों का भी प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके अलावा सर्विलांस के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर्स और फ्रंट लाईन वर्कर्स (एएनएम और आशा) को भी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों और नगरीय स्वास्थ्य इकाईयों के प्रशिक्षित चिकित्साधिकारियों की ओर से कराया जाएगा। मंकी पॉक्स से बचाव और संभावित रोगियों के ससमय उपचार के लिए जारी आदेशों का कड़ाई के साथ अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

केजीएमयू में होगी नमूनों की जांच

संभावित रोगियों के नमूनों की जांच राज्य स्तर पर केजीएमयू की प्रयोगशाला में होगी। क्लिनिकल नमूनों के संग्रह और परिवहन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए केजीएमयू के दो चिकित्सकों का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की गई है।

जरूरी दिशा निर्देश

रोगी के संपर्क में आने वाली किसी भी सामग्री जैसे बिस्तर आदि के संपर्क में आने से बचें। रोगियों को दूसरों से अलग आईसोलेट रखें। रोगियों की देखभाल करते समय पीपीई किट का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के विषय में तत्काल जिला, राज्य और केंद्रीय सर्विलांस इकाई को सूचित करें। रोगी को घर पर भी आइसोलेशन में रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भी भर्ती कराया जा सकता है। दूसरों के साथ संपर्क के जोखिम को कम करने के लिए घावों को यथासंभव अधिकतम सीमा तक ढंका जाना चाहिए। सभी घावों के ठीक होने पर ही आइसोलेशन की अवधि समाप्त होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुदूर आदिवासी क्षेत्र में पैदा हुई बेटी का राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना भारतीय लोकतंत्र की महानता: द्रौपदी मुर्मू
Next Article दो करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.