Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 22 साल पहले लूटे ग्रेनेड और हथियार मिले, कहां छुपा रखा था नकसलियों ने… जानें
Headlines

22 साल पहले लूटे ग्रेनेड और हथियार मिले, कहां छुपा रखा था नकसलियों ने… जानें

February 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हथियार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Girirdih : गिरिडीह की शांत पहाड़ियों के नीचे ऐसा राज छिपा होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। पारसनाथ की तराई में जब पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली, तो यह एक रूटीन कार्रवाई मानी जा रही थी। लेकिन कुछ घंटों बाद जमीन के भीतर से जो निकला, उसने सबको चौंका दिया। मिट्टी के अंदर गाड़कर रखा गा हथियारों का जखीरा मिला। वही हथियार, जो साल 2004 में पचम्बा गोशाला मेला के दौरान होमगार्ड कैंप से लूटे गए थे। 22 साल तक ये हथियार पहाड़ की गोद में छिपे रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।

जंगल की खामोशी में छिपी हलचल

खुखरा थाना क्षेत्र से सटे भालकी पहाड़ी और कैनेडीह इलाके में सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। यह इलाका घने जंगलों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों से घिरा है। दिन में भी यहां सन्नाटा रहता है। टीम को कुछ संदिग्ध निशान मिले। शक गहराया तो जमीन खोदी गई। जैसे-जैसे मिट्टी हटती गई, एक-एक कर हथियार बाहर आने लगे। मौके पर मौजूद जवान भी हैरान रह गए।

जमीन के नीचे दबे थे 20 राइफल और ग्रेनेड

बरामद सामग्री की सूची लंबी है। इनमें 303 बोर की 11 सिंगल शॉट राइफल, 22 बोर की 9 राइफल, 6 हैंड ग्रेनेड, 1 ग्रेनेड प्रोजेक्टर, 1 एम्युनेशन बॉक्स, 30 चार्जर क्लिप और इलेक्ट्रिक कॉपर वायर के 2 बंडल शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों का एक साथ मिलना खुद में बड़ी बात है। सभी सामान को सावधानी से जब्त कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

2004 की घटना फिर चर्चा में

साल 2004 में पचम्बा गोशाला मेला के दौरान नक्सलियों ने होमगार्ड कैंप पर हमला कर 20 राइफल और 6 हैंड ग्रेनेड लूट लिए थे। उस समय यह घटना इलाके में सनसनी बन गई थी। लंबे समय तक इन हथियारों का कोई सुराग नहीं मिला। अब बरामदगी के बाद पुलिस पुराने केस की फाइलें फिर से खंगाल रही है। यह माना जा रहा है कि नक्सलियों ने भविष्य में इस्तेमाल के लिए इन हथियारों को सुरक्षित जगह पर छिपाकर रखा था।

पुलिस कप्तान ने दी पूरी जानकारी

गिरिडीह के पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने पपरवाटांड़ पुलिस लाइन में मीडिया को पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त ऑपरेशन लंबे समय की खुफिया जानकारी और सतर्कता का नतीजा है। उन्होंने साफ किया कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इलाके में फिर बढ़ी चौकसी

बरामदगी के बाद पारसनाथ और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जंगल और पहाड़ी इलाकों में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चर्चा है। 22 साल बाद जमीन के नीचे से निकले इन हथियारों ने एक बार फिर याद दिला दिया कि जंगल की खामोशी के पीछे कभी-कभी बड़ा तूफान छिपा होता है। यह कार्रवाई सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में दिनदहाड़े चली गोलियां, जेवर कारोबारी जख्मी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस की ऑस्ट्रेलिया में बड़ी डील… जानें क्या
Next Article औरंगाबाद के चर्चित डॉक्टर ह’त्याकांड का राज खुला गढ़वा में… जानें

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.