Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 04:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोरे-भोर स्कूल से आई मनहूस खबर, मचा कोहराम
Headlines

भोरे-भोर स्कूल से आई मनहूस खबर, मचा कोहराम

June 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Madhepura : बिहार के मधेपुरा जिले में एक आवासीय स्कूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छह वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह जब इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बच्चे की हत्या कर उसके शव को पाइप से लटका दिया गया। मृतक की पहचान पोखराम परमानंदपुर वार्ड-10 निवासी रामानंद यादव के बेटे आनंद प्रेम के रूप में हुई है। वह यूकेजी का छात्र था और पिछले छह महीने से स्कूल के आवासीय परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

सुबह मिली मौत की खबर, मच गया कोहराम

परिजनों के अनुसार रविवार सुबह स्कूल संचालक ने फोन कर बच्चे की मौत की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास होकर स्कूल पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। परिवार का आरोप है कि बच्चे का शव शौचालय के पास पाइप से बंधा हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों की भारी भीड़ स्कूल परिसर के बाहर जुट गई।

auto

दादी बोलीं- मेरे पोते की हत्या की गई

मृतक की दादी ने आरोप लगाया कि उनके पोते की हत्या कर शव को पाइप से बांध दिया गया था। उनका कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्कूल संचालक शव को घर पहुंचाकर चला गया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। दादी ने कहा कि उनका पोता बेहद छोटा था और वह ऐसी हरकत नहीं कर सकता। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मां ने मोबाइल में देखी बेटे की आखिरी तस्वीर

मृतक की मां गुंजन देवी ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचीं तो उन्हें मोबाइल फोन में बेटे की तस्वीर दिखाई गई। तस्वीर में उनका बेटा शौचालय के पास पाइप से बंधा हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि स्कूल संचालक की पत्नी बच्चे को गोद में लेकर रो रही थी। मां ने कहा कि उनका बेटा बहुत चंचल और हंसमुख था। उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

घटना के बाद स्कूल संचालक फरार

स्थानीय लोगों के अनुसार जेडी पब्लिक स्कूल पिछले करीब पांच वर्षों से संचालित हो रहा है। घटना सामने आने के बाद से स्कूल संचालक सुनील कुमार फरार बताए जा रहे हैं। इससे कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस स्कूल से जुड़े लोगों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही स्कूल परिसर के हर पहलू की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे एसपी, शुरू हुई जांच

घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी संदीप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

डीएसपी सह मुरलीगंज थानेदार नूरुल हक ने मीडिया को बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार में मौसम का डबल अटैक : कहीं झमाझम बारिश, कहीं पारा 43 पार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुंडों की फाइल खुली, थानेदारों की लगी क्लास… SP बोले- अब चाहिए सिर्फ रिजल्ट
Next Article सीएम योगी बोले- युवाओं की ताकत से यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.