Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 03:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर कोर्ट में हुई आधे घंटे बहस, अगली सुनवाई 4 मई को
Headlines

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर कोर्ट में हुई आधे घंटे बहस, अगली सुनवाई 4 मई को

April 16, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में अखिल भारत हिन्दू महासभा की याचिका पर सुनवाई हुई। आधा घंटे चली दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 4 मई निर्धारित की। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख शाही ईदगाह की देखभाल करने वाली इंतजामिया कमेटी के सचिव के द्वारा वाद की कॉपी मांगे जाने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करने के बाद दी।

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने 26 फरवरी 2021 को मथुरा कोर्ट में एक वाद दाखिल किया था। इस वाद में हिन्दू महासभा ने कोर्ट से मांग की कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जो भूमि है उसको लेकर 1968 में जो समझौता हुआ वह अवैध है। इस समझौते को चैलेंज करते हुए ईदगाह की भूमि को वापस करने की मांग की है। इस मामले को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क रख रहे हैं।

शुक्रवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट से गुहार लगाई कि ईदगाह के नीचे शिलालेख दावे हैं और कुछ पत्थर लगे हैं। उनको न हटाया जाए। इस पर दोनों पक्षों में करीब आधा घण्टे बहस हुई।

ईदगाह कमेटी के सचिव व अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि वाद की कॉपी मांगने के लिए प्रार्थना पत्र लगाया है। जिसको न्यायालय ने स्वीकार करते हुए वाद पक्ष को वाद की कॉपी प्रदान करने के लिए कहते हुए अगली सुनवाई के लिए 4 मई की तारीख दे दी।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि ईदगाह के नीचे भगवान के मंदिर के शिलालेख हैं उनको नष्ट किया जा सकता है। इस पर ईदगाह पक्ष हाजिर हुआ। ईदगाह पक्ष ने कुछ समय मांगा है। वाद की कॉपी मांगी है, न्यायालय ने अगली तारीख 4 मई दी है।

अधिवक्ता देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि इंतजामिया कमेटी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए वाद पक्ष को कॉपी प्रदान करने के लिए कहा गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश निर्माण में सृजनात्मक योगदान दें छात्र : दत्तात्रेय होसबाले
Next Article देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 604.004 अरब डॉलर हुआ

Related Posts

Headlines

भागलपुर-कटिहार रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सीएम सम्राट ने केंद्र का जताया आभार

October 15, 2026
Headlines

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026
Headlines

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भागलपुर-कटिहार रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सीएम सम्राट ने केंद्र का जताया आभार

October 15, 2026

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026

हाथों में खनकती डांडिया स्टिक और चेहरे पर भक्ति का तेज, पाकुड़ में सजी गरबा की महफिल

October 15, 2026

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026

राशिफल @ 15 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.