WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद दफनाने के लिए रांची के तीन कब्रिस्तानों में भी जगह नहीं मिल सकी। प्रशासन द्वारा मृतक को बारियातु, रातू रोड़ और डोरंडा के कब्रिस्तान में दफनाने कोशिश की गयी। लेकिन सफलता नहीं मिली। दफनाने के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। अतत: 18 घंटे की मशक्कत के बाद कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अपने घर में ही दो गज जमीन नसीब हुई । मृतक को हिंदपीढ़ी के निजाम नगर के बच्चा कब्रिस्तान में सोमवार को तड़के रात करीब 2:30 बजे सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।

