अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Godda : गोड्डा पुलिस कप्तान अनिमेष नैथानी को बीते तीन मई को इंफॉर्मेशन मिली थी कि एक दागी किस्म का शख्स भगैया से धमड़ी की तरफ आ रहा है। उसके पास हथियार और जिंदा गोलियां भी है। कोई कांड करने की फिराक में है। मिली इंफॉर्मेशन को SP नैथानी ने गंभीरता से लिया और तुरंत पुलिस की एक टीम को एंटी क्राइम चेकिंग पर लगा दिया। SP से मिले निर्देश पर पुलिस ने भगैया धमड़ी रोड पर चेकिंग शुरू की। इसी दरम्यान एक अपाची बाइक पर एक शख्स उस ओर आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह बाइक धोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। तालाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा गोली मिली। पुलिस को उसने अपना नाम अक्षय कुमार मंडल उर्फ अक्षय कुमार बताया। करीब 20 साल का अक्षय गोड्डा के मेहरामा थाना क्षेत्र के धमड़ी का रहने वाला है। उसके पास से बरामद हथियार, गोली, मोबाइल फोन और बाइक को जब्त कर लिया गया है। वहीं, उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसे दबोचने में मेहरमा थानेदार इंस्पेक्टर सौरभ कुमार ठाकुर, एसआई सत्यदीप, ब्रह्मा सिहं, एएसआई सहदेव प्रसाद, सिपाही गोबिन्द चौधरी और अफसर हुसैन की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : MGM हादसे में अबतक तीन की मौ’त, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
इसे भी पढ़ें : अपराधियों ने एक घंटे तक किया तांडव, दो ड्रिल मशीन और 6 गाड़ियों को फूंक डाला
इसे भी पढ़ें : बिहार का मोस्ट वांटेड बिल्डर रांची से धराया, दो पत्नियों के साथ मिल करता था ठगी
इसे भी पढ़ें : झारखंड के निर्वाचन संबंधित स्टेकहोल्डर जायेंगे दिल्ली, कब और क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्सल डम्प तहस-नहस, IED-डेटोनेटर बरामद
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल का सवाल- खड़गे आते ही CM से करेंगे मंत्री हफिज़ुल के इस्तीफे की मांग
इसे भी पढ़ें : महिला थानेदार को SP ने किया सस्पेंड… जानें क्यों



