WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पीएमसीएच में इलाजरत झारखण्ड पुलिस के जवान रजनीश कुमार चौबे की समुचित इलाज हेतु आवश्यक मदद करने का आग्रह किया है।
ज्ञात हो कि साहिबगंज मंडलकारा में पदस्थापित सिपाही रजनीश कुमार चौबे को अपराधियों ने खदेड़ कर तीन गोली मार दी थी। इसके बाद उसे पटना स्थित पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। श्री सोरेन को जानकारी मिली की उक्त जवान के इलाज में किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवान के ईलाज में मदद करने का आग्रह किया है।



