WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बदायूं (उप्र)। अलापुर इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति और उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और बाद में उनके ऊपर चढ़ गया।
अलापुर थाने के निरीक्षक ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि मृतकों की पहचान राधेलाल (45) और उनके भतीजे देवसिंह (25) के रूप में हुई है, जो दुर्घटना के समय अलापुर से घर लौट रहे थे।
पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

