Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हॉलीवुड अभिनेता इदरिस एल्बा और क्रिस्टफर हिवजू को हुआ कोरोना वायरस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Headlines

हॉलीवुड अभिनेता इदरिस एल्बा और क्रिस्टफर हिवजू को हुआ कोरोना वायरस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

March 18, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कोरोना वायरस का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। हॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा, जेम्स बॉन्ड सीरीज की अभिनेत्री ओल्गा कुरिलेंको पहले ही कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। अब हॉलीवुड अभिनेता इदरिस एल्बा और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अभिनेता क्रिस्टोफर हिवजू को भी कोरोना वायरस हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 47 वर्षीय अभिनेता एल्बा ने ट्विटर पर अपनी पत्नी सबरीना धोवरे के साथ एक वीडियो शेयर कर कहा कि यह गंभीर मामला है। अब मुझे लोगों से दूर रहने और अपने हाथ धोने को लेकर और भी ज्यादा सतर्क होना होगा। इदरिस एल्बा ने ट्वीट किया-‘आज सुबह मैं कोविड 19 के लिए पॉजिटिव पाया गया। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। अभी तक कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन जब से मुझे वायरस के बारे में पता चला है तब से ही मैं आइसोलेट हो गया हूं। दोस्तों, घर पर रहो और दिमाग का इस्तेमाल करो। मैं बताता रहूंगा कि मैं कैसा हूं। चिंता की कोई बात नहीं।’

गोल्डन ग्लोब विजेता अभिनेता ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार (13 मार्च) को यह टेस्ट तब कराया था जब उन्हें पता चला था कि वह वायरस वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में थे। इदरिस एल्बा ने ‘थॉर’, ‘अवेंजर्स’, ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ और ‘द माउंटेन बिटबीन अस’, ‘लूथर’ और ‘द वायर’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।
वहीं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अभिनेता क्रिस्टोफर हिवजू को भी कोरोना वायरस हो गया है। उन्होंने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। हिवजू ने लिखा-‘मुझे बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि मैंने आज कोरोना का टेस्ट करवाया और कोविड 19 का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। मैंने और मेरे परिवार ने खुद को घर में ही बंद कर लिया है। मेरी सेहत ठीक है। मुझमें सर्दी के लक्षण थे।’ कुछ ऐसे लोग हैं जिनके लिए यह वायरस खतरनाक हो सकता है, इसलिए मैं आप सभी से बहुत सावधानी बरतने की अपील करता हूं। अपने हाथ धोएं, दूसरों से 1 से 5 मीटर की दूरी बनाए रखें, खुद को दूसरों से अलग कर लें। इस वायरस को रोकने के लिए जो कर सकते हैं वो करें।’

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के लगभग 127 देश आ चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक सात हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 127 हो गई है, जबकि अब तक तीन लोगों मौत हो चुकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना वायरस को लेकर भजन गायक नरेंद्र चंचल का गाना सोशल मीडिया पर वायरल
Next Article डेथ वारंट पर रोक नहीं, निर्भया के दोषियों की फांसी का रास्ता साफ

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.