Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 02:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गृहमंत्री अमित शाह ने CM योगी के साथ महाकुंभ में किया संगम स्नान (VIDEO)
Headlines

गृहमंत्री अमित शाह ने CM योगी के साथ महाकुंभ में किया संगम स्नान (VIDEO)

January 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमित शाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Prayagraj : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संत समाज ने उन्हें वैदिक विधि से स्नान करवाया और मां गंगा का पावन जल गृहमंत्री पर छिड़क कर पूजा-अर्चना कराई। स्नान के बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम पर ही विशेष पूजा-अर्चना की और संगम आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान गृहमंत्री शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्र वधू एवं पोतियों ने भी स्नान और पूजा-पाठ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को कुम्भ कलश भी भेंट में दिया, जबकि साधु-संतों ने उन्हें माला पहनाई और चंदन व टीका लगाया।

भगवा वस्त्रों में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि, निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, बाबा रामदेव समेत अन्य संतों के साथ संगम में डुबकी लगाई। संतों ने गृहमंत्री को वैदिक विधि से स्नान कराया और उन पर संगम का जल छिड़का। इसके बाद गृहमंत्री ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की संगम स्थल पर ही विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई और फिर विशेष संगम आरती का भी आयोजन हुआ। संगम पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती के जयकारे गूंजे। इस दौरान शाह परिवार के सबसे छोटे सदस्य को भी संतों का आशीर्वाद मिला। पूजा की वेदी पर मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को दुलराया और उनसे हंसी ठिठोली की। इसके बाद हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच शाह और योगी ने मां गंगा और भगवान भास्कर को प्रणाम किया।

auto

#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। pic.twitter.com/SI9O9z105Z

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2025

अमित शाह और योगी ने संगम स्नान के बाद वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच पूजन अर्चन किया। पूजा के बाद संगम आरती भी कराई गई। इस दौरान गृहमंत्री के साथ उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। परिवार के लोगों ने भी स्नान के बाद पूजा और आरती में हिस्सा लिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को चांदी का कुम्भ कलश भेंट किया। यहां से वो सीधा अक्षय वट के लिए रवाना हो गए। संगम स्नान और पूजन के दौरान उनके साथ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद, बाबा रामदेव, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, जूना अखाड़े के हरिगिरि समेत तमाम अखाड़ों के वरिष्ठ महंत भी मौजूद रहे।

इससे पहले गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने संगम में अरैल स्थित वीआईपी घाट से प्रवेश किया। दोनों नेताओं ने क्रूज की सवारी की। मां गंगा को प्रणाम किया। इसके बाद साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। क्रूज पर बने विशेष कक्ष में गृहमंत्री शाह और सीएम योगी ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद, महंत हरि गिरी और महंत प्रेम गिरि के साथ महाकुम्भ पर विशेष मंत्रणा की।

स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री को कराया योगाभ्याससंगम स्नान के दौरान बाबा रामदेव और सतुआ बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अलग से डुबकी लगवाई। संगम स्नान के बाद स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी का हाथ पकड़कर विशेष योग आसन ताड़ासन भी कराया।

#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। pic.twitter.com/3slwUKSITm

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2025

इसे भी पढ़ें : BIT के इस हॉस्टल में सनसनी… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIT के इस हॉस्टल में सनसनी… जानें क्यों
Next Article BPSC के इस सेवा का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू की तारीख का भी ऐलान… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026
Headlines

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026
Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.