Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शनिवार का राशिफल: जानें आज आपकी राशि कितना देगी आपकी साथ
Headlines

शनिवार का राशिफल: जानें आज आपकी राशि कितना देगी आपकी साथ

October 8, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। आश्विन शुक्ल पक्ष तृतीया, शनिवार, 09 अक्टूबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बन रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग रहेंगे। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। हालांकि, कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन अपने प्रयासों से अंतत: कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन निवेश का निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सफलता प्राप्त प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और भागदौड़ अधिक होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बाहर के खाने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। अधिक लालच करने से बचे, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-दोस्तों के साथ एक समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करने से सुकून महसूस होगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। तनाव से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी, लेकिन अंतत: अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। लेन-देन से बचें और निवेश को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नये कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से होंगे। काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा और थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। जल्द पैसे कमाने की इच्छा होगी, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। मित्रों-परिजनों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ आएगी। आलस्य से बचना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर लिये गये निर्णय सार्थक सिद्ध होंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। यात्रा पर जाने से बचें। धन व्यय अधिक हो सकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम चलेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी परिजन से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकन्या मध्य विद्यालय की पारा शिक्षिका का निधन
Next Article गाइड्लाइन जारी: ट्रेन के सफर में ये काम नहीं किया तो देना होगा 500 जुर्माना

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.