Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 11:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुरुवार का राशिफल: जानें आज किन राशियों पर बनी है भगवान की कृपा और किन राशियों को आज होगी परेशानी
Headlines

गुरुवार का राशिफल: जानें आज किन राशियों पर बनी है भगवान की कृपा और किन राशियों को आज होगी परेशानी

December 23, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गुरुवार। पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी, गुरुवार, 23 दिसम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। धनप्राप्ति के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन लाभदायी होगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नए कार्यों की शुरुआत ना करें। स्वास्थ्य में गड़बड़ी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में सफल होंगे। मांगिलक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और आप धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव करेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराना कर्ज और बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने से बचें। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कारोबार के प्रति गंभीर रहेंगे और धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं। वाहनसुख मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम और खान पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्य के व्यस्त रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन ताजगी का अनुभव होगा। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। रोजमर्रा के काम समय पर पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ रहेगा और आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक समस्या आ सकती है। लक्ष्य तक पहुंचने में बाधाएं आ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से बचें। पारिवारिक उलझनों से तनाव बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारी निर्वाह में पिछड़ सकते हैं। मादक द्रव्यों के सेवन से बचें।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। साहित्य एवं लेखनकार्य के लिए समय अच्छा है। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों से संबंधिक कोई भी काम करने से बचना होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। समय का सदुपयोग कर पाएंगे। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। अच्छे लोगों से संपर्क होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में आपकी भाग-दौड़ भी काफी अधिक बनी रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी को उधार न दें, वरना वसूल करना मुश्किल हो जाएगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार सकारात्मक संभावनाओं से भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आर्थिक लाभ मिल सकता है। धनप्राप्ति के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। वाणी में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें। पूरे दिन उत्साह और आनंद से भरे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है, लेकिन व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। रुके कार्यों में गतिशीलता आएगी। अधिक धन खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। घर में सुखद महौल रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। नए मकान या वाहद की खरीद का शुभ समाचार आ सकता है। नवीन योजनाएं सफल हो सकती है। यात्रा लाभकारी रहेगी। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना रहेगी।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस स्कीम में मिलेंगे 65 लाख रुपये, जानें क्या करना होगा?
Next Article कड़ाके की ठंड के चलते यहां कक्षा आठवीं तक के स्कूलों की 01 जनवरी तक छुट्टी

Related Posts

Headlines

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026
Headlines

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026

मधुमक्खियों से बदली तकदीर : घूंघट की ओट से निकली दीदियां, खड़ा कर डाला 5.4 Cr का बिजनेस

October 22, 2026

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.