Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 05:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गढ़वा के पटाखा दुकान में कैसे लगी आग, यहां जानें पूरी डिटेल्स (VIDEO)
Headlines

गढ़वा के पटाखा दुकान में कैसे लगी आग, यहां जानें पूरी डिटेल्स (VIDEO)

March 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटाखा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा के रंका के गोदरमाना ग्रामीण बैंक के सामने पटाखा व्यवसायी कुश कुमार गुप्ता को पटाखा जलाकर दिखाना भारी पड़ गया। कुश कुमार गुप्ता पड़ोस के दो बच्चे नमन कुमार केसरी और भोला केसरी को पटाखा जलाकर दिखा रहा था। इसी क्रम में पटाखे की दुकान में आग लग गई। चारों तरफ पटाखे फूटने लगे। दुकानदार अपने साथ दो बच्चे, एक कर्मी एवं एक ग्राहक अजीत कुमार केसरी को लेकर अपने पास के बगल वाले गोदाम की दुकान में चला गया और शटर बंद कर दिया, ताकि आग की लपटें दुकान के अंदर तक ना जा सके, लेकिन दुर्भाग्यवश शटर का कुछ भाग खुला रह गया। धुंआ भरने लगा। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी बीच आसपास के कुछ दिलेर लोगों ने आग बुझाने के लिए भरपूर प्रयास किया। लोगों को यह पता नहीं था कि जिस दुकान में आग लगी है उसके अंदर कुछ लोग जान बचाने की खातिर छुपे हुए हैं। जब जानकारी हुई तो जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर पांचो को बाहर निकाला। चुंकि दुकान छत्तीसगढ़ के ब़ॉर्डर के पास था, इस चलते छत्तीसगढ़ के अस्पताल में सभी को भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के क्रम में डॉक्टरों ने पांचो को दम घुटने से मौत हो जाने की जानकारी दी।

इधर, वारदात की फैली खबर के बाद गढ़वा पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय, रंका SDO संजय कुमार पांडेय, SDPO रोहित रंजन सिंह और इंस्पेक्टर सुभाष पासवान पूरी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। SP ने मीडिया को बताया कि पांचो की पटाखे में आग लगने के कारण दम घुटने से मौत हुई है। ग्रॉसरी की दुकान में पटाखे बेचे जा रहे थे। पटाखे खरीदने के लिए बच्चे वहां पहुंचे थे। अचानक पटाखे में आग लगने के बाद बच्चे और लोग दुकान का शटर बंद कर अंदर छुप गए थे। दुकान में वेंटिलेटर नहीं था। आग जब लगी तो धुंआ दुकान के अंदर घुसा और दम घुटने से सारे लोग बेहोश हो गए। काफी देर बाद आसपास के लोगों को दुकान के अंदर बच्चे और लोगों के रहने की जानकारी हुई तो उन्होंने दीवार काटकर सभी को बाहर निकाला। उन्हें छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इस घटना से बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं घटना को लेकर CM हेमंत सोरेन ने भी जिला प्रशासन को जांच का निर्देश दिया है।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2025/03/gar.mp4

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में आज फिर मिला IED, किस इलाके में… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबॉलीवुड अपनी जड़ों से कटता जा रहा है :आमिर खान
Next Article पूर्व CM के घर रेड कर निकली ED की टीम पर हमला

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.