Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 03:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘हुदहुद’ तूफान से भी खतरनाक होगा ‘अम्फान’
Headlines

‘हुदहुद’ तूफान से भी खतरनाक होगा ‘अम्फान’

May 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ दस्तक दे चुका है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि इस तूफान की गति 200 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है। कई मायनों में यह तूफान साल 2014 में आए ‘हुदहुद’ तूफान से काफी भयावह और विध्वंसक हो सकता है। 2014 में ‘हुदहुद’ ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे तटीय राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी राज्यों में भी भयंकर तबाही मचाई थी।

‘हुदहुद’ तूफान के वक्त आईएमडी की चेतावनियों पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने जमकर तैयारियां की थीं। लगभग 300 से ज्यादा राहत शिविर बनाए गए थे और तीन लाख से ज्यादा लोगों को कैंपों में शिफ्ट किया गया था। यही कारण था कि मौत के आंकड़ों को काफी कम संख्या पर सीमित किया जा सका। हालांकि, सरकारी और निजी संपत्तियों का काफी नुकसान हुआ था।

 रफ्तार और बारिश मचाएगी तबाह

20 मई की दोपहर या शाम को यह चक्रवाती तूफान दिगहा (पश्चिम बंगाल)-हटिया आईलैंड (बांग्लादेश) को पार करेगा। इस दौरान हवा की गति करीब 155-165 किमी प्रति घंटा होगी। मौसम विभाग के अनुसार ‘अम्फान’ तूफान 20 मई के आसपास पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों से गुजेरगा। तूफान की तीव्रता के कारण काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

कहां-कहां होगा असर

चक्रवाती तूफान अम्फान को देखते हुए IMD ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में पहले ही ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। यहां तूफान की वजह से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान अम्फान के कारण दिल्ली-एनसीआर के इलाके में भी मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ इस समय बंगाल की खाड़ी पर 12.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर है। बिहार और झारखंड में भी मौसम में बदलाव हो सकता है। यहां भी चक्रवाती तूफान अम्फान के प्रभाव के कारण बारिश की संभावना बन रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतब्लीगी जमातियों ने इस्लाम को शर्मसार किया: इंद्रेश कुमार
Next Article दर्दनाक सड़क हादसा, झारखंड-बिहार के 13 मजदूरों की मौत

Related Posts

Headlines

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026
Headlines

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026
Headlines

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026

रामगढ़ में आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गाड़ी को खंगाला

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.