अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : रात की सन्नाटे को काटते हुए किताझोर मोहल्ला में हल्की-हल्की रोशनी फैल रही थी। दिवली के लिए तैयारी का समय था और इसी बीच जिले के डीसी मनीष कुमार अपनी टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे। हाथ में मिठाई और चेहरे पर मुस्कान लिए डीसी ने एक कुम्हार परिवार से मुलाकात की। 5000 मिट्टी के दीपक खरीदकर उन्होंने न सिर्फ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि त्योहार केवल रोशनी का नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का भी उत्सव है। बच्चों के चेहरे पर चमक और परिवार की खुशी देखकर डीसी खुद भी मुस्कराए। उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी का पर्व है। इसे पारंपरिक और स्वदेशी तरीके से मनाना हमारी संस्कृति को संजोने जैसा है।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन
दिवाली और काली पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। दमकल विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि आग जनित किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। नगर थाना और महेशपुर में दमकल की गाड़ियां तैनात करने का आदेश भी दिया गया। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि पटाखे सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही फोड़ें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना दें।
पाकुड़ में दीपावली की रौनक: डीसी मनीष कुमार ने स्वदेशी दीपक से बढ़ाया उत्साह
मिट्टी के दीयों में छुपा प्यार: डीसी मनीष कुमार ने कुम्हार परिवार संग मनाई दीपावली pic.twitter.com/Mt89eH3W5N— News Samvad (@newssamvaad) October 19, 2025
पूजा पंडाल और बिजली व्यवस्थाओं का निरीक्षण
डीसी ने शहर के रेलवे स्टेशन और राजापाड़ा स्थित शमशान काली स्थान का निरीक्षण किया। पूजा समितियों से बात की और तैयारियों की समीक्षा की। राजापाड़ा मार्ग पर बिजली के तारों की ऊंचाई कम होने की शिकायत मिलने पर डीसी ने बिजली विभाग को सोमवार सुबह तक मरम्मत का निर्देश दिया। डीसी मनीष कुमार ने कहा कि काली पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

मौके पर मौजूद अधिकारी
निरीक्षण के दौरान सिविल एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ दयानंद आज़ाद, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीओ अरविंद बेदिया, नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र चौधरी, नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, दमकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में एनका’उंटर : ‘चौपाटी’ संचालक ह’त्याकांड के मोस्ट वांटेड के पैरों में लगी गो’ली

