Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 06:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»‘मुझे सेकंड लालू बोलते हैं, इसलिए विरोधी जल रहे’, तेजस्वी से खफा होकर बोले तेज प्रताप
Headlines

‘मुझे सेकंड लालू बोलते हैं, इसलिए विरोधी जल रहे’, तेजस्वी से खफा होकर बोले तेज प्रताप

October 11, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार। बिहार की राजनीति में इन दिनों लालू परिवार के बेटों का झगड़ा छाया हुआ है. लालू परिवार के दोनों बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच काफी दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा है. छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से साइडलाइन कर दिया है. इसके बाद तेज प्रताप पहली बार कैमरे के सामने आए और कहा, ‘मां और बहन का नाम स्टार प्रचारक की लिस्ट में नहीं होने से दुखी हूं. मुझे सत्ता का लोभ नहीं है. मैं बस जनता के लिए काम करना चाहता हूं.’ इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने ये भी कहा कि लोग उनकी लोकप्रियता से जलते हैं.

लिस्ट में नाम नहीं होने पर तेज प्रताप ने कहा, ‘ये लिस्ट कौन जारी करता है, ये तो दल के लोग बताएंगे. नाम रहना चाहिए था, ये फैक्टर है. संगठन में माताजी सर्वश्रेष्ठ हैं और नारियों का सम्मान करते हुए उनका नाम रहना चाहिए था.’ उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी मां का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया उनको माफी मांगनी चाहिए.

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने भी उपचुनाव में कैंडिडेट उतारे हैं और समर्थन दिया है तो तेज प्रताप ने इन्हें महज अफवाह बताया. उन्होंने कहा, ‘किसी चैनल या प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो हमने कहा नहीं है कि हमने कैंडिडेट उतारा है. अफवाह वही लोग उड़ाते हैं जो हमसे जलते हैं, जो हमारी काबिलियत को देखते हैं. हम जनता के बीच डायरेक्ट मिलने का काम करते हैं. हो सकता है कि हमारी लोकप्रियता से जलन होता होगा.’

उनसे पूछा गया कि कई लोग ऐसा भी कहते हैं कि आप पार्टी का हिस्सा नहीं हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘संगठन में बहुत तरीके के लोग रहते हैं, लेकिन जिनको जलन होती है, वो जलते रहें. हम तो अपना काम करेंगे. अब मैं थोड़ी उनसे पूछने जा रहा हूं कि वो क्या करते हैं, क्या नहीं करते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जो हीरा होगा वही अंधेरे में चमकेगा, जो हीरा नहीं होगा वो क्या चमकेगा? अंधेरे में कभी भी कोयला चमकता है क्या?’

कुछ दिनों पहले तेज प्रताप ने कहा था कि कुछ लोग लालू प्रसाद यादव को दिल्ली से आने नहीं दे रहे हैं, लेकिन वो 20 अक्टूबर को पटना आ रहे हैं. इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘पिताजी पहले आ तो जाएं. आ जाएंगे तो बिहार की जनता को बहुत बड़ा सौभाग्य मिलेगा. एक हीरा मिलेगा. एक बहुत बड़ी सौगात मिलेगी. हम तो स्वागत करते हैं कि कल ही आ जाएं, आ जाएं, हम ही चले जाएं, लेकर आ जाएं.’

तेज प्रताप से जब पूछा गया कि आपकी छवि लालू यादव की तरह बन रही है तो कहीं इस बात से तो लोग नहीं डर रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘हो सकता है. सेकंड लालू तो बोलते हैं लोग. सेकंड लालू की लोकप्रियता देखकर विरोधियों को जलन तो होगी ही. जलने वाले जलेंगे, लेकिन सेकंड लालू यादव बढ़ता रहेगा. उसको कोई नहीं रोक सकता.’

मां राबड़ी देवी पर तेज प्रताप ने कहा, ‘हमारी माताजी यशोदा मैया की तरह हैं. डांटती भी हैं तो प्रेम भी करती हैं. मां से हमारा शुरू से लगाव रहा है. मां हमारी हर एक जरूरत पूरा करती हैं.’ स्टार प्रचारक की लिस्ट में मां और बहन का नाम नहीं होने पर तेज प्रताप ने ट्वीट भी किया था और दुख जताया था. इस पर उन्होंने कहा, ‘हमने ट्वीट किया था. हमें दुख हुआ और तभी हमने उस बात को रखा. हमें लगा कि हमारी महान जनता के सामने इस बात को रखना चाहिए.’

इंटरव्यू के आखिरी में तेज प्रताप ने ये भी बताया कि उनकी मां उनके बालों में तेल लगाती हैं, इसलिए उनके बाल इतने बड़े हैं. उन्होंने ये भी कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार वाले लोगों के चेहरे पर चमक रहती ही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविधायक ने भगत सिंह चौक के सार्वजनिक पूजा पंडाल का किया उदघाटन
Next Article आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी, अनंतनाग और बांदीपोरा में 1-1 दहशतगर्द ढेर

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.