Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 07:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भीड़-भाड़ से बचना है तो घूमने जाएं ये 6 खूबसूरत जगहें
Headlines

भीड़-भाड़ से बचना है तो घूमने जाएं ये 6 खूबसूरत जगहें

August 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. देश में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं जहां के अद्भुत नजारे बेहद मनमोहक हैं. अब इन जगहों पर जाना कौन पसंद नहीं करेगा, लेकिन कई बार कुछ जगह काफी भीड़-भाड़ वाली भी होती हैं. ऐसे में आपको कहां घूमने जाना चाहिए, इसका चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. तो आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आप भीड़ से दूर इनकी खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं.

 

auto

मसूरी की जगह वायनाड जाएं

Kerala Tourism Wayanad and its tourist Attractions Jagran Special

मसूरी एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जहां लगभग सालभर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. ऐसे में अगर आप भीड़ से दूर रहकर प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो केरल का वायनाड सबसे अच्छा विकल्प है. यहां पूरे वर्ष भर कभी भी जाया जा सकता है. इसके अलावा, आप वायनाड में जंगलों के शांत माहौल का आनंद ले सकते हैं. इसी के साथ यहां पर वाइल्ड लाइफ सैंचुरीज भी हैं.

 

हम्पी की जगह तंजावुर जाएं

Thanjavur Tourism (2021): Best of Thanjavur, India - Tripadvisor

अगर आपको प्राचीन मंदिरों में घूमना पसंद है और भीड़ से दूर रहना चाहते हैं तो तंजावुर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यहां आपको प्राचीन मंदिरों के साथ शाही महल देखने को मिलते हैं. इसके अलावा, यहां की आर्ट गैलरी भी देखने जा सकते हैं.

 

गोवा की जगह गोकर्ण जाएं

Gokarna A Village In Karnataka Joins North With South With Its Uniqueness - Gorakhpur News

हालांकि, गोवा भारत के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय बीच में से एक है. भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो गोवा जैसा बीच का अनुभव प्रदान करती हैं. गोवा की जगह पर गोकर्ण आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. ये गोवा की तुलना में बहुत शांत और सुकून देने वाली जगह है. शाम को यहां समुद्री तट के किनारे बैठकर ढलते हुए सूरज का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है. आप भी गोकर्ण में समुद्र के किनारे बैठकर समुद्र की लहरें, शांत माहौल और ढलते हुए सूरज के नजारे का आनंद ले सकते हैं.

 

ऋषिकेश की जगह तीर्थन वैली जाएं

दिलकश, मनमोहक नजारों की घाटी है तीर्थन - Discover Kullu Manali

ऋषिकेश एक रिवर राफ्टिंग डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है. लेकिन ऋषिकेश की जगह पर हिमाचल प्रदेश की तीर्थन वैली सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है. भारत में रिवर राफ्टिंग साइटों की लिस्ट में तीर्थन वैली का नाम भी शामिल है. इसे ट्रेकर के स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है. यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे.

 

नैनीताल की जगह तवांग जाएं

नॉर्थ-ईस्ट के स्वर्ग तवांग की करें सैर, जानें कैसे पहुंचे - how to reach tawang | Navbharat Times

अरुणाचल प्रदेश के तवांग की सीमा चीन की सीमा से लगी हुई है. इसे झीलों का घर भी कहते हैं. इसलिए अगर आप नैनीताल में झील का आनंद लेने की सोच रहे हैं, तो इसकी जगह पर तवांग जाने का विकल्प चुन सकते हैं. हर तरफ हरियाली से भरा हुआ, झीलों का सुंदर नजारा और स्वादिष्ट खाना तवांग को यात्रियों के लिए एक ऑल-इन-वन डेस्टिनेशन बनाता है.

 

लद्दाख की जगह स्पीति

adventurous and memorable experience of spiti valley

लद्दाख पर्यटकों के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशन में एक है. वर्षों से लद्दाख पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक रहा है. यहां पर लोग किराए पर बाइक बुक करके लद्दाख की उबड़-खाबड़ सड़कों का आनंद लेते हैं. हालांकि, आप लद्दाख की जगह हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली घूमने जा सकते हैं.

स्पीति वैली के ऊंचाई पर स्थित छोटे-छोटे गांव आपका मन मोह लेंगे. यहां आप लांग्जा, कौमिक, किब्बर जैसे गांव घूमने जा सकते हैं. यहां कई बेहद खूबसूरत मॉनेस्ट्री भी हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस लाईन में रक्तदान शिविर 35 जवानों ने किया अपना रक्त दान
Next Article पतली कमर चाहिए तो खाएं बीन्स, प्रोटीन के साथ-साथ 7 चीजों में फायदेमंद

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.