अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के IG अभियान अमोल विनुकांत होमकर ने आज यानी बुधवार को PSU से संबेधित कांडों की समीक्षा की। रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में IG होमकर पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन जुड़े थे। इस बैठक में देवघर और जामताड़ा जिलों में PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट) से संबंधित दर्ज कांडों और लातेहार में आगजनी की समीक्षा की गई। IG होमकर ने संबंधित जिलों के पुलिस कप्तान को निर्देश दिया कि वे PSU से संबंधित लंबित कांडों का जल्द से जल्द निबटारा करें। साथ ही उन्होंने आपराधिक गिरोह और नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी खुली छूट दे दी। उन्होंने अनुसंधान में आधुनिक तकनीक और डेटा विश्लेषण का उपयोग करने की बात भी कही। इसके अलावा, सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर अंतरराज्यीय गिरोह के अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। सभी PSU स्थलों के आसपास CCTV कैमरे लगाने की भी बात की गई, ताकि निगरानी बढ़ाई जा सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर DSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में एक संयुक्त कार्य बल (Joint Task Force) का गठन किया जाएगा, ताकि दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जा सके। पुलिस महानिरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मियों के साथ संपर्क स्थापित करने और मामलों का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में SIB के DIG चन्दन कुमार झा, एसपी अभियान अमीत रेणु, एसपी एसआईबी नाथु सिंह मीणा, CID के एसपी पूज्य प्रकाश, भौतिक रूप से मौजूद थे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये दुमका/पलामू के जोनल आईजी, पलामू के रेंज डीआईजी, एवं देवघर, जामताड़ा और लातेहार के पुलिस कप्तान मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : केंद्र से SC का सवाल- जब राफेल उड़ा सकती हैं महिलाएं तो फिर…
इसे भी पढ़ें : कर्नल सोफिया पर दिया था बयान, अब मंत्री पर FIR का आदेश



