Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 07:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सहरसा में महिलाओं ने ASI को घेरकर पीटा… वीडियो वायरल
Headlines

सहरसा में महिलाओं ने ASI को घेरकर पीटा… वीडियो वायरल

March 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सहरसा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Saharsha : बिहार के सहरसा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामला सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदुपुर गांव का है, जहां बंधक बने दो युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि हमले में महिलाओं की बड़ी भीड़ शामिल थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एएसआई आशिफ अनवार खां को महिलाओं ने घेर लिया, कॉलर पकड़कर झकझोरा और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिसकर्मी खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

मोबाइल के झगड़े से शुरू हुआ बवाल

बताया जा रहा है कि पूरा मामला एक मोबाइल फोन के विवाद से शुरू हुआ। कहरा प्रखंड के सिरादेपट्टी निवासी भैरव कुमार और राहुल कुमार को हिंदुपुर गांव के कुछ लोगों ने एक घर में बंधक बना लिया था। इसकी सूचना डायल 112 के टैब पर मिली। सूचना मिलते ही एएसआई आशिफ अनवार खां अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनका मकसद साफ था कि दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। लेकिन जैसे ही पुलिस ने बंधक युवकों को छुड़ाने की कोशिश की, गांव में मौजूद भीड़ भड़क गई। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए महिलाओं को आगे कर दिया। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा।

Advertisement Advertisement

बिहार के सहरसा में बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम पर ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आक्रोशित महिलाओं ने एएसआई आशिफ अनवर खान को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ा कर उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया… pic.twitter.com/SxXJZNCGAn

— Lallu Ram (@lalluram_news) March 3, 2026

वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक तरफ महिलाओं की भारी भीड़ है और दूसरी तरफ लगभग निहत्थे दिख रहे पुलिस अधिकारी। महिलाएं उन्हें घेरकर थप्पड़ मार रही हैं, कॉलर पकड़ रही हैं और धक्का दे रही हैं। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर पुलिस टीम पर ही इस तरह हमला होगा, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। क्या खाकी का डर अब खत्म हो चुका है।

5 नामजद और 10 अज्ञात पर केस दर्ज

घटना के बाद एएसआई आशिफ अनवार खां के फर्द बयान पर सिमरी बख्तियारपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 5 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। जिन लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली और कानून को हाथ में लिया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस पर बढ़ते हमले चिंता की बात

यह घटना सिर्फ एक गांव की नहीं है। हाल के दिनों में बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। सवाल यह है कि अगर कानून के रखवालों पर ही इस तरह हमला होगा, तो कानून व्यवस्था कैसे मजबूत होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें : घर के आंगन में फंदे पर लटका मिला मौलाना का बेटा, इलाके में सनसनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुली रोड पर उचक्कों ने खेल रहे बच्चे को उठाया, फिर…
Next Article BSNL में नौकरी का सुनहरा अवसर, जानें पूरी डिटेल

Related Posts

Headlines

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
स्पोर्ट्स

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026
Headlines

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.