अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : अनजान गाड़ी की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। एक्सीडेंट के बाद धक्का मारने वाली गाड़ी मौके से भाग निकलने में कामयाब रही। हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की शिनाख्त रमेश उरांव के तौर पर की गयी। वह लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के लावागड़ा का रहने वाला था। एक्सीडेंट में उसकी मौत की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। आसपास से जुटे लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसी दौरान उधर से एक हाइवा गुजर रहा था। उसमें कोयला लदा हुआ था। गुस्साये लोगों ने उस हाइवा को ही फूंक डाला। हाइवा के ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं, सड़क जामकर मुआवजे की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि इस रोड से अक्सर कोयला लदे बड़े-बड़े हाइवा गुजरते हैं, जिस चलते दुर्घटाएं होती हैं। इधर वारदात की मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को काफी समझाया-बुझाया, जिसके बाद गुस्साये लोग शांत हुए और सड़क जाम हटा लिया। यह घटना लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर पंचफेड़ी के पास बीती देर रात घटी है।
इसे भी पढ़ें : रांची सहित 12 जिलों में खूब बरसेंगे मेघ, चलेंगी तूफानी हवाएं
इसे भी पढ़ें : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे रांची, करेंगे यह काम
इसे भी पढ़ें : लैंड रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, रेस हुए DGP
इसे भी पढ़ें : तालाब में नहाने गयी चार लड़कियां, फिर जो हुआ… सभी को रुला गया
इसे भी पढ़ें : “मैंने गांगू मुंडा को जा’न से मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिये साहब”… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : फिर उठी JPSC मेंस रिजल्ट जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने घेरा दफ्तर
इसे भी पढ़ें : बड़े नेता ताला मरांडी ने जॉइन किया JMM, भाजपा से किया रिजाइन
इसे भी पढ़ें : गाली-गलौज के चलते मा’रा गया था किस्टो दास मुंडू, SDPO क्या बोले… देखें



