Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 05:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गजब… बाहर SBI ATM का बोर्ड, अंदर नाई की दुकान… देखें वीडियो
Headlines

गजब… बाहर SBI ATM का बोर्ड, अंदर नाई की दुकान… देखें वीडियो

May 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ATM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : पटना के दानापुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर लोग पहले तो ठिठक जाते हैं और फिर मुस्कुरा देते हैं। यहां एक पुराना ATM बूथ इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह यह है कि बाहर से देखने पर यह पूरी तरह बैंक का एटीएम लगता है। SBI का बोर्ड लगा है, एटीएम जैसा केबिन है, कांच का दरवाजा है, लेकिन जैसे ही कोई पैसे निकालने की उम्मीद में अंदर जाता है, वहां कैश मशीन की जगह हेयर कटिंग सैलून नजर आता है।

पैसे निकालने पहुंचे, अंदर मिला बाल कटवाने का सेटअप

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ऐसा हुआ है जब राह चलते लोग या आसपास के ग्राहक पैसे निकालने के लिए यहां पहुंच गए। उन्हें लगा कि यह चालू एटीएम है, लेकिन अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। कुछ लोग तो पहले समझ ही नहीं पाए कि मामला क्या है। बाद में पता चला कि जहां कभी बैंक का एटीएम चलता था, अब वहीं सैलून का कारोबार हो रहा है।

पहले यहां चलता था बैंक का एटीएम

जानकारी के मुताबिक, इस जगह पर पहले SBI का एटीएम संचालित होता था। आसपास के लोग कैश निकालने के लिए इसी एटीएम का इस्तेमाल करते थे। लेकिन कुछ समय बाद एटीएम सेवा बंद कर दी गई। लंबे समय तक जगह खाली रहने के बाद इस केबिन को किराये पर दे दिया गया। अब यहां हेयर कटिंग सैलून चल रहा है।

पटना के दानापुर में गजब नजारा! बाहर SBI ATM जैसा पूरा सेटअप, लेकिन अंदर कैश नहीं, हेयर कटिंग सैलून चल रहा है। पैसे निकालने पहुंचे लोग अंदर का नजारा देखकर रह जा रहे हैं हैरान! पहले यहां बैंक का एटीएम था, बंद होने के बाद जगह किराये पर दे दी गई। #Patna #Danapur #ViralNews #ATM #SBI pic.twitter.com/yFVvNBExIl

— News Samvad (@newssamvaad) May 11, 2026

सोशल मीडिया पर भी बन रहा चर्चा का विषय

यह अनोखा नजारा अब सिर्फ दानापुर तक सीमित नहीं है। जो लोग यहां पहुंच रहे हैं, वे इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। लोग मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। कोई कह रहा है, “यहां कैश नहीं, नया लुक मिलता है”, तो कोई मजाक में लिख रहा है, “पैसे निकालने आए थे, हेयरकट कराकर लौटे।”

लोगों के लिए बना कौतूहल

दानापुर में यह एटीएम-सैलून अब एक तरह का कौतूहल बन गया है। कई लोग सिर्फ इसे देखने के लिए भी रुक जाते हैं। आमतौर पर एटीएम बूथ में लोग जल्दी-जल्दी आते-जाते दिखते हैं, लेकिन यहां लोग रुककर फोटो ले रहे हैं और दूसरों को भी दिखा रहे हैं। एक बंद एटीएम का इस तरह नए काम में इस्तेमाल लोगों को हैरान भी कर रहा है और मनोरंजन भी।

इसे भी पढ़ें : बिहार विधान परिषद में बढ़ी भाजपा की ताकत, सूर्य कुमार शर्मा ने ली शपथ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था को तोड़ने वाले खुद मिट गए
Next Article झारखंड की मिट्टी से निकलेगी डिजिटल कहानी, दुनिया तक पहुंचेगी पहचान

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.