Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 05:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IND v/s ENG : शानदार जीत के साथ सीरीज पर भारत का कब्जा
Headlines

IND v/s ENG : शानदार जीत के साथ सीरीज पर भारत का कब्जा

February 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ahmedabad : भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 142 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में 214 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से मिले 357 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर जल्द ही पकड़ बना ली। फिल सॉल्ट और बेन डकेट के बीच 60 रन की शुरुआती साझेदारी हुई, मगर इसके बाद इंग्लैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि जो रूट 24 रन ही जोड़ सके।

भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट झटके, जबकि वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत को कप्तान रोहित शर्मा (एक रन) के रूप मे शुरुआत में ही पहला झटका लगा। फिर कोहली और गिल ने पारी को संभाला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। कोहली 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयश अय्यर ने गिल के साथ मिलकर 104 रन जोड़कर टीम का स्कोर 226 तक पहुंचाय। तभी शतक लगाने वाले गिल 112 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या (17 रन), अक्षर पटेल 13 रन, वाशिंटन सुंदर 14 रन, हर्षित राणा 13 रन ने अय्यर का साथ दिया, जिससे टीम का स्कोर 356 तक पहुंच सका। अय्यर ने 78 रन की पारी खेली। इंग्लैड के लिए आदिल राशिद ने चार विकेट चटकाए। जबकि मार्क वुड को दो और शाकिब महमूद-गस अटकिंसन व जो रूट को एक-एक सफलता मिली।

श्रृंखला में गिल की शानदार फॉर्म

शुभमन गिल पूरे सीरीज में शानदार लय में नजर आए। उन्होंने पहले मैच में 87 और दूसरे मैच में 60 रन बनाए थे। तीसरे मैच में उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर का 7वां शतक लगाया।

इसे भी पढ़ें : दिग्गज क्रिकेटर विराट संन्यास के ऐलान के बाद क्या बोल गये… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 13 फरवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article “कॉफी विद SDM” में सुनी गयी किन्नरों की समस्या, क्या बोले अधिकारी… जानें

Related Posts

झारखंड

दो साल की दूरियां, चार मुलाकातें और फिर DLSA ने दम तोड़ते रिश्ते में फूंक दी नयी जान

September 11, 2026
Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दो साल की दूरियां, चार मुलाकातें और फिर DLSA ने दम तोड़ते रिश्ते में फूंक दी नयी जान

September 11, 2026

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026

राशिफल @ 11 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 11, 2026

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.